|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  Opinion  
 

काबुल हवाई अड्डे पर पांच लोग मारे गए, अफरा तफरी का माहौल

  • लोग जबरन घुस रहे हैं विमानों में

  • हवाई अड्डे पर भारी भीड़, लोग देश छोड़ने को आतुर

Tags: World News Agencies, #Afganistan #Kabul #Ashraf Gani President #Taliban
Publised on : 2021:08:16     Time 16:18 Monday       दिनांक 16 अगस्त 2021, सोमवार

KABUL-AIRPORT  PHOT: COURTESY  BY Reutersकाबुल, 16 अगस्त 2021 ( एजेंसी )। काबुल के हामिद करजई हवाई अड्डे पर पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये लोग फायरिंग में मारे गए है अथवा भगदड़ में इनकी मौत हुई है। अलबत्ता सोशल मीडिया पर आ रही खबरों के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने पांच शव देखे हैं।
काबुल में चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है।लोग देश से बाहर जाने को आतुर हैं। हर हाल मे विमान में सवार हो जाना चाहते हैं। खबर आ रही है कि लोग जबरन विमानों में घुस रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए अमेरिकी सैनिक प्रयास कर रहे हैं। लोगों का हुजूम हवाई अड्डे पर उमड़ा हुआ है। हालांकि कई देशों ने नागरिकों को अपने देश में शरण देने की घोषणा की है। उधर काबुल हवाई अड्डा पूरी तरह से अमेरिकी सेना के कब्जे में है। अमेरिका ने इसे तब तक अपने कब्जे में रखने का फैसला किया है जबतक कि उसके नागरिक अफगानिस्तान से वापस न आ जाएं। वह अपने सैनिकों की भी सुरक्षित वापसी चाहता है।
हर तरफ जो बाइडन की निंदा
अफगानिस्तान में हालात बिगड़ने और तालिबान के कब्जा होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की कड़ी निंदा हो रही है। उनकी अफगानिस्तान नीति को विफल माना जा रहा है। दुनिया अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को अमेरिका की हार के रूप में देख रही है। सभी यह मान रहे हैं कि अप्रत्याशित रूप से अमेरिका के पीछे हटने से ही तालिबान के हौसले बुलंद हो गए और वे अफगानिस्तान को कब्जाने में सफल हुए। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जो बाइडन की कड़ी निंदा की है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET