|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  Opinion  
 

नहीं रहे कल्याण सिंह, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

  • दो बार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, रास्थानन और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे
Tags: #Kalyan Singh is no more, ex CM UP, BJP Leader
Publised on : 2021:08:21     Time 22:10        दिनांक 21 अगस्त 2021  उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

kalyan singhलखनऊ, 21 अगस्त 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह नहीं रहे। शनिवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने संजय गांधी स्नात्कोत्तर चिकित्सा संस्थान (एसजीपीजीआई) में अंतिम सांस ली। वे पांच जुलाई से यहां भर्ती थे। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार उनके निर्वाचन क्षेत्र और जन्मभूमि अतरौली के निकट स्थित नरौरा में गंगा तट पर सोमवार को किया जाएगा।

कल्याण सिंह का स्वास्थ्य बीती जुलाई से खराब था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते पहले लोहिया चिकित्सा संस्थान एवं में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें पीजीआई लाया गया। जहां गहन चिकित्सा कक्ष में वे भर्ती थे। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार पीजीआई गए थे। इसके अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा भी पीजीआई में उनका हाल जानने गए थे।

दो बार रहे मुख्यमंत्री

कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने वर्ष 1991 एवं 1997 में भाजपा की सरकार का नेतृत्व किया था। इसके अलावा वे राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। स्व. कल्याण सिंह दस बार विधायक रहे। दो बार संसद सदस्य भी रहे।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET