|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

पीएम नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ पहुंचककर दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, अर्पित किये श्रद्धासुमन

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा और उत्तरकाखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे श्रद्धाजंलि देने

Tags: #PM Narendra Modi, Kalyan Singh
Publised on : 2021:08:22     Time 16:05        दिनांक 22 अगस्त 2021  उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुएलखनऊ, 22 अगस्त 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )।  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ही प्रदेश की राजधानी पहुंच गए । उन्होंने कल्याण सिंह के पौत्र और प्रदेश के मंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञातव्य है कि 21 अगस्त की रात करीब नौ बजे कल्याण सिंह का पीजीआई में निधन हो गया था।

भाजपा नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लखनऊ पहुंचे उन्होंने भी कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित की। भाजपा नेता के पार्थिव शरीर को उनके पौत्र के आवास पर जनता के दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद विधान भवन लाया गया, जहां विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर भी लाया गया, जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धाजंलि दी। दोपहर के बाद कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया गया। वहीं मंगलवार गंगा के नरौरा स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET