|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

पंचतत्व में विलीन हुए कल्याण सिंह, नरौरा में गंगा तट पर राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अनेक राजनेता, मंत्री, विधायक, सांसद और हजारों कार्यकर्ता, समर्थक रहे मौजूद

Tags: #Narora, Ganga GHat, Kalyan Singh
Publised on : 2021:08:23     Time 17:15        दिनांक 23 अगस्त 2021  उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

नरौरा ( बुलंतशहर ), 24 अगस्त 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को यहां गंगा तट स्थित श्मसान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनकी अंत्येष्टि में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अनेक राजनेता, मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कल्याण सिंह के हजारों समर्थक, शुभचिंतक मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

भाजपा नेता कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ में एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। कल्याण सिंह 89 वर्ष के थे। वे दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। कल्याण सिंह जनप्रिय राजनेता थे। उनका प्रदेश में बड़ा जनाधार था। वे नौ बार विधायक और दो बार सांसद रहे थे। जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश में जनाधार खड़ा करने में कल्याण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संग के स्वयंसेवक के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। वे संघ के  समान्य कार्यकर्ता से राजनाति के शीर्ष पर पहुंचे थे, किन्तु हमेशा सामान्य बने रहे। कल्याण सिंह की विशेषता थी कि वे हमेशा समथकों, कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहते थे। उन्होंने खुद को वीआईपी कल्चर से दूर रखा था। यही कारण था कि अंत तक उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी।

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को जब अलीगढ़ स्थित अपरौली में उनके पैतृतक आवास पर लाया गया था तो जनसमुदाय उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा था। उनके अंतिम दर्शन के लिए होड़ लगी थी, हर कोई आखिरी बार अपने प्रिय नेता को देख लेना चाहता था।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET