|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

काबुल हवाई अड्डे पर आत्मघाती हमला, 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 100 से अधिक की मौत

  • मृतकों में 90 अफगान नागरिक, महिलाएं और बच्चे भी मारे गए

  • आईएसआईएस ( खुरासान ) ने ली आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी

  • अमेरिका की चेतावनी, बख्शे नहीं जाएंगे हमले के दोषी

  • तालिबान ने कहा, ये आतंकी हमला

Tags: #Afganiistan #Kabul #Hamid Karzai Airport #Blast
Publised on : 2021:08:26     Time 20:10        दिनांक 26 अगस्त 2021  उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

काबुल, 26 अगस्त 2021 ( एजेंसी )। अफगानिस्तान में हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। काबुल समेत अधिकांश हिस्सों पर कब्जे के बाद तालिबान के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। इस्लामी आंतकवादियों के सबसे खुंख्वार ग्रुप आईएसआईएस ने अब काबुल में तबाही मचानी शुरु कर दी है। इसी ग्रुप ने शाम करीब पांच बजे दो धमाके करके काबुल को दहला दिया। इन धमाकों में 13 अमेरिकी मैरीन सैनिक और 90 से अधिक अफगान नागरिक मारे गए हैं। लगभग दो सौ से अधिक लोग घायल हैं।
अफगान नागरिक देश से बाहर जाने के लिए भारी संख्या में काबुल एयरपोर्ट पर एकत्रित थे। भूखे प्यासे कई दिनों से यहां पड़े नागरिकों पर उस समय कहर टूट पड़ा जब इस्लामिक स्टेट के खुरासान ग्रुप ने यहां आत्मघाती दो हमले कर दिये। हमले अभय गेट के पास किये गए, जहां अमेरिकी सैनिक सुरक्षा संभाले हुए थे। दूसरा विस्फोट कुछ दूरी पर किया गया।
इन हमलों से समूचा काबुल थर्रा गया है। हमले की तालिबान ने निंदा की है। तालिबान ने इसे आंतकी हमला बताया है। उधर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि जहां भी होंगे उनसे बदला लिया जाएगा। हमले की जिमेदारी आईएसआईएस के खुरासान ग्रुप ने ली है। माना जाता है कि आईएसआईएस और तालिबान के बीच अफगानिस्तान कब्जाने को लेकर तनातनी है। आईएसआईएस को तालिबान का इस्लामी प्रतिद्वन्दी माना जाता है।
हवाई अड्डे पर हुए आतंकी हमले के बाद काबुल से विदेशी नागरिकों और सैनिकों को निकालने के अभियान पर असर पड़ा है। कई देश अब काबुल में अपने विमान भेजने से डर रहे हैं। आशंका है कि आईएसआईस काबुल हवाई अड्डे पर विमानों को भी निशाना बना सकता है। सूचना है कि इटली के एक विमान को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। इस पर उडान भरने के बाद फायरिंग हुई है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET