UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
आगरा में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की गोलीमारकर हत्या
Tags: U.P Samachar Sewa
Publised on : 2020:12:19      Time 18:54   Last  Update on  : 2020:12:19      Time 18:54

आगरा, 19 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा) । उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर आराम से फरार हो गए। इससे कुछ दिन पहले बदमाशों ने बैंक में 57 लाख रुपये की डकैती डाली थी और बैंक कर्मियों को टॉयलेट में बंद कर भाग गए थे।
प्रॉपर्टी डीलर हरीश पचौरी तहसील में रजिस्ट्री कराने का काम कराते हैं। शनिवार वह किसी काम से घर से बाहर आए थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आस—पास के लोगों के मुताबिक यह वारदात राजेश्वर मंदिर के समीप हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि हत्या किन कारणों को लेकर की गई है, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। हत्याभियुक्तों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे। उल्लेखय है कि 15 दिसंबर को सदर क्षेत्र के रोहता में बदमाश इंडियन ओवरसीज बैंक से 57 लाख रुपए लूटकर ले गए थे। एक लाख का इनाम घोषित होने के बाद भी बदमाश पकड़ में नहीं आए हैं।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET