UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
बहराइच में छात्रा पर Acid Attack, गंभीर रूप से घायल

यूपी के बहराइच जिले में दिखी एक और दरिंदगी,हाथरस और बागपत के बाद बहराइच में एक बालिका पर फेंका गया तेजाब,पुलिस जांच में जुटी,,,,,,,,,,

Tags: U.P Samachar Sewa 
Publised on : 2020:12:21      Time 20:55   Last  Update on  : 2020:12:21      Time 20:55

बहराइच , 21 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा) । शहर के बीचोबीच दिन दहाड़े एक इंटर मीडिएट की छात्रा पर दरिंदे ने तेजाब डाल कर गम्भीर रूप से घायल कर फरार हो गया, बालिका कोचिंग पढ़कर वापस घर लौट रही थी, कोतवाली नगर क्षेत्र के नाज़िरपुरा क्षेत्र का है मामला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य बाजार से सटे अति व्यस्तम इलाके दुलदुल हाउस नाज़िरपुरा के निकट कोचिंग से लौट रही एक इंटरमीडिएट की छात्रा जो क्षेत्र की ही निवासिनी बताई जा रही है पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजाब डाल कर भागने का मामला सामने आया है। इस वारदात ने एक बार फिर बहराइच के ला एंड ऑर्डर और पुलिसिया व्यवस्था को कहीं न कही कटघरे में ला खड़ा कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही जहां क्षेत्रीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंच गये और बच्ची को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना के कारणों का पता नही लग पाया है।आप को बता दें इससे पूर्व भी देश मे महिलाओं के साथ हाथरस,दिल्ली,बागपत व अन्य स्थानों पर इस तरस की ह्रदय विरादक महिला उत्पीड़न की घटनाओं ने देश भर को झकझोर कर रख दिया था।ऐसे में बहराइच में हुई इस घटना ने खास कर स्कूल कॉलेज और बाजार आने जाने वाली छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं।बहरहाल पीड़ित छात्रा का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है और पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गई है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET