UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
आगराः थाने के सामने पुलिस पर पथराव, सिपाही घायल
Tags: U.P Samachar Sewa 
Publised on : 2020:12:30      Time 22:20   Last 

आगरा , 30 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा) । लोहामंडी थाने के सामने दबिश देने गई पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने हमला बोल दिया। पुलिस लूट के आरोपी को पकड़ने गई थी। एक सिपाही चुटैल हो गया। पथराव करने से दबिश देने गई पुलिस टीम में अफरातफरी मच गई। मामले में लोहामंडी पुलिस ने तीन नामजद और एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मलपुरा पुलिस आगरा शहर में लोहामंडी थाने के सामने बस्ती में दबिश देने आई थी। बस्ती के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मलपुरा थाने में लूट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी मकान पर पूछताछ करने पह़ुंची थी। उसे पकड़कर अपने साथ ले जाने लगी। इस बीच आरोपी के परिजन पुलिस से भिड़ गए। आरोपित को पुलिस के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें भगाने का प्रयास किया तो उन्होंने हमला बोल दिया। बस्ती के लोगों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव कर दिया।

थाने के पास ही मलपुरा पुलिस टीम पर पथराव की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया। यह देख पथराव करते लोग वहां से भाग खड़े हुए । पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ रितेश कुमार ने बताया पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET