U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

रालोद प्रत्याशी का कारनामाः चुनाव जीतने को भाई को ही मरवा दिया
Tag: RLD CANDIDATE KHURJA BULANDSHAHAR, Manoj Kumar Gautam
Publised on : Last Updated on: 08 February  2017, Time 19:55

बुलन्दशहर, 08 फरवरी 2017। (उ.प्र.समाचार सेवा)। खुर्जा विधान सभा क्षेत्र से रालोद प्रत्याशी मनोज कुमार गौतम के भाई और समर्थक की हत्या के मामले में प्रत्याशी की का हाथ उजागर हुआ है। प्रत्याशी और भाड़े के शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या अभियुक्त से प्रत्याशी गौतम की लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। प्रत्याशी ने चुनाव में सहानुभूति अर्जित करने के लिए भाई की हत्या कराई थी। ज्ञातव्य है कि प्रत्याशी गौतम के भाई विनोद और समर्थक कार्यकर्ता सचिन की दो दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकाण्ड से जिले में सनसनी फैल गई थी। किन्तु पुलिस ने इस मामले का खुलास कर दिया।

चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है, इसका नमूना जिले की खुर्जा विधान सभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी के कारनामे से मिला है। प्रत्याशी ने विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ऐसी साजिश रची कि लोगों की सहानुभूति मिल जाए और वह विधान सभा का चुनाव जीत ले। इसके लिए उसने अपराधियों से साठगांठ की और अपने भाई विनोद और कार्यकर्ता सचिन की भाड़े के हत्यारों से हत्या करा दी। हत्या का प्रचार किया गया कि उनके भाई का अपहरण कर लिया गया और बाद में हत्या कर दी। किन्तु पुलिस की गहन छानबीन में पूरा मामला उजागर हो गया। हत्याकाण्ड की परसे खुलती चली गईं।

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार गौतम (रालोद प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र खुर्जा) का छोटा भाई विनोद कुमार व उसका साथी सचिन  रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जंयत चौधरी की जनसभा समाप्ति के उपरान्त अपनी स्कार्पियो गाड़ी से जनसभा स्थल पाॅलिटैक्निक ग्राउण्ड खुर्जा से लोगांे को छोड़ने गया था, जो शाम के समय स्कार्पियो गाड़ी सहित गायब हो गये थे। खुर्जानगर पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गयी तो विनोद की स्कार्पियो गाड़ी अगवाल फ्लाईओवर के नीचे लावारिस हालत में खड़ी मिली थी एवं आबिद खां निवासी ग्राम अगवाल के आम के बाग में विनोद व सचिन के शव बरामद हुए थे। थाना खुर्जानगर व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुये उक्त डबल मर्डर मे संलिप्त शातिर शार्प शूटर फिरोज व साजिशकर्ता मनोज कुमार गौतम (राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी खुर्जा) को गिरफ्तार कर लिया गया।
राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी मनोज कुमार गौतम द्वारा राजनीतिक लाभ लेने हेतु अपने भाई विनोद व पार्टी के कार्यकर्ता सचिन पुत्र बनवारी निवासी देवीधाम कालोनी खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर की हत्या करवाकर यह साबित करने का प्रयास किया कि उसके राजनीतिक प्रतिद्वन्दी पर हत्या का आरोप लग सके और वह सहानुभूतिपूर्वक जनता के वोट लेकर विधायक बन सके, जिसके लिए मनोज कुमार गौतम द्वारा छह फरवरी को समय लगभग 22.15 बजे स्वयं थाना खुर्जानगर पर सूचना दी गयी कि वह राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्याशी है और उसका भाई विनोद व सचिन कुमार दोनो ही आज सायं 06.30 बजे से स्कार्पियो गाडी नं0 यूपी-16बी-2050 सहित गायब है।
उक्त सूचना पर तत्काल थाना खुर्जानगर पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल दोनो गुमशदा विनोद व सचिन को काफी तलाश करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान सात फरवरी की प्रातः विनोद व सचिन का शव अगवाल गांव के पास आम के बाग में पडे मिले जिसके सम्बन्ध में मृतक विनोद के ममेरे भाई गुरूदीप सिंह पुत्र जयपाल सिंह नि0 ग्राम बलराऊ थाना अरनियां बुलन्दशहर द्वारा हत्या के सम्बन्ध में थाना खुर्जानगर पर मु0अ0स0 112/2017 धारा 302,201 भादनि बनाम 1-परविन्दर पुत्र सुखराम नि0 दाऊपुर थाना जवां जनपद अलीगढ़, 2-फिरोज के विरुद्ध पंजीकृत कराया।
पूछताछ पर अभियुक्त मनोज ने बताया कि उसने अपने करीबी परविन्दर के साथ मिलकर योजना बनायी । इसी योजना के तहत परविन्दर ने फिरोज को मिला लिया और उसने 5-6 दिन पहले ही यह योजना बना ली थी। दिनांक 06.02.2017 को जयन्त चैधरी (राष्ट्रीय महासचिव लोकदल) की जनसभा करने के पश्चात उसने योजना के तहत अपनी पिस्टल देकर परविन्दर ओर फिरोज को अगवाल फाटक पर भेज दिया था और उसने अपने राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय के पीछे जाकर समय लगभग शाम 06.30 बजे अपने भाई विनोद को मोबाईल से फोन किया कि उसे लेने अगवाल फाटक पर आ जाओ जिस पर विनोद स्कार्पिओ गाड़ी को लेकर चला तो उसके साथ सचिन भी बैठ गया और यह लोग अगवाल फाटक की ओऱ चल दिये और उसने तुरन्त परविन्दर को फोन कर दिया जिस पर परविन्दर और फिरोज ने विनोद व सचिन की उसकी ही लाईसेंसी पिस्टल से गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी थी।

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET