U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

दलितों, अल्पसंख्यको की हालत यूपी में खराब
Tag: Lakhimpur Khiri Mayawati
Publised on : Last Updated on: 10 February  2017, Time 19:45

लखीमपुर खीरी। बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख/पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जीआईसी मैदान लखीमपुर में एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब तक सपा की सरकार रही जंगलराज कायम रहा गरीबों को हक और आम आदमी को सुरक्षा देनें में सरकार पूरी तरह विफल रही। चुनाव में हार के डर से सपा का कांग्रेस से गठबन्धन है उन्होने दावा किया कि राज्य की सपा सरकार ने उनके द्वारा शुरू की गयी योजनाओं का नाम बदल दिया है। दलितों, अल्पसंख्यको की हालत यूपी में खराब है।

मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी को चुनाव मंे जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होनें समाजवादी पार्टी में चली भीतरी राजनीति पर सवाल दागे। और आरोप लगाया कि पुत्र मोह मंे मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव को कई बार अपमानित किया है। इस दौरान उन्होनें भाजपा पर भी तंज कसे बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों से लोग परेशान है। नोटबन्दी से आम आदमी अभी तक उबर नही पाया है। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा। लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शशिधर मिश्र उर्फ नामेमहाराज के समर्थन में शहर लखीमपुर स्थित राजकीय इण्टर कालेज मैदान मं चुनावी जनसभा में पूर्व सीएम बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायवती के विचारों को सुनने हजारो की संख्या में लोगांे का जनसैलाब पहुँचा मंच पर उपस्थित लखीममपुर विधानसभा से नामे महाराज, श्रीनगर विधानसभा से प्रवीण भार्गव, कस्ता विधानसभा से राजेश गौतम, निघासन सभा से जीएस सिंह, पलिया विधानसभा से बीएम अग्रवाल, मोहम्मदी विधानसभा से दाउद अहमद, गोला विधानसभा से बीटू पटेल, धौरहरा विधानसभा से शेमशेर बहादुर सिंह, बसपा प्रत्याशियो ने सम्बोधित किया। जनसभा का संचालन मण्डल कोआर्डिनेटर व जिलाध्यक्ष अजय चैधरी ने किया।

खूब फेल हुए हैं यूपी में चुनावी गठबन्धन हार चुके हैं दिग्गज नए प्रत्याशियों से
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET