U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

U.P. Election तीसरे चरण में 61.16 प्रतिशत मतदान
Tag: UP Election 3rd Phase Polling percentage
Publised on : Last Updated on: 19 February  2017, Time 15:11

Lucknow, लखनऊ। विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण में पांच बजे तक 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। कानपुर नगर में सबसे कम तथा सीतापुर में सबसे ज्यादा मतदान की गति रही। सपा के गढ़ माने जाने वाले इटावा में भी मतदान की गति धीमी रही है। सीतापुर की सिधौंली विधान सभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान 69.78 प्रतिशत तथा सबसे कम कानपुर कैण्ट में 50.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मुख्य निरवाचन अधिकारी कारयालय के अनुसार पांच बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया में 60.62, बाराबंकी में 66.96, इटावा में 60.14, फररुखाबाद में 58.77,  हरदोई में 59.29, कन्नौज में 62.17, कानपुर देहात में 62.17, कानपुर नगर में 56.42, लखनऊ में 58.50 तथा मैनपुरी में 59.51, सीतापुर में 68.49 तथा उन्नाव में 60.19 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदान प्रतिशत पांच बजे तक संकलित किया गया है। इसके बाद भी लाइन में लगे लोग वोट डालेंगे इसलिए मतदान का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि अन्तिम गणना तक प्रतिशत में कम से एक प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। तीसरे चरण में प्रदेश के 12 जिलों की 69 विधान सभा क्षेत्रों में मतदान हुआ है। इसमें लखनऊ और कानपुर मण्डल के जिले शामिल हैं। फैजाबाद मण्डल का एक जिला बाराबंकी भी इस चरण में शामिल रहा है।

आज जिस क्षेत्र में मतदान हुआ है उसमें लखनऊ को छोड़कर शेष समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इसमें कानपुर मण्डल की यादव बेल्ट भी शामिल है। इसी में सपा नेता मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद इटावा भी शामिल है।

UP Election: दूसरे चरण ने बढ़ाया भाजपा का उत्साह  

रानियों के द्वन्द में अमेठी के राजा की प्रतिष्ठा दांव पर दूसरे चरण से पहले क्यों बदली भाजपा ने अपनी रणनीति

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET