लखनऊ,
21 जनवरी। (उ.प्र.समाचार सेवा)।
बहुजन समाज पारटी की नेता सुश्री मायावती ने कहा है कि
भारतीय जनता पारटी को रोकने के लिए मुसलमानों को बसपा को
वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस को दिया
हुआ उनका वोट बेकार हो जाएगा। क्योंकि इन दोनों ही
पारटियों की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने दलितों और
पिछड़ों से भी कहा कि यदि भाजपा को उत्तर प्रदेश में
सरकार बनाने से नहीं रोका गया तो वह 2019 में फिर
केन्द्र में सरकार बना लेगी तथा आरकण को या तो समाप्त कर
देगी या उसे निष्प्रभावी कर देगी। सुश्री मायावती यहां
माल एवेन्यू स्थिति बसपा कारयालय में पत्रकारों से
बातचीत कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की
स्थिति बहेद खराब रही है। अपहरण लूट, बलात्कार, जमीनों
पर कब्जे और हत्याएं यहां आम बात हो गई थी। यह सब सपा के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कारयकाल में हुआ। सपा का यह
चेहरा दागदार है। सपा दागी चेहरे के भरोसे चुनाव मे
मैदान में उतरी है जबकि भाजपा के पास कोई चेहरा ही नहीं
है। उधर कांग्रेस भी सपा के भरोसे चुनाव लड़ना चाहती है।
समझोतै के प्रयास हो रहे हैं। वे भी सपा के दागी चेहरे
के भरोसे ही चुनाव मैदान में हैं।
|