|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

सपा कार्यकर्ता पत्रिका बांट कर रहे हैं अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार

घर-घर बांटी जा रही है सपा की आह्वान पत्रिका, फिर सरकार की उम्मीद

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Sitapur, Samajvadi Party, Akhilesh Yadav
Publised on : 2020:07:01       Time 22:20            Last  Update on  : 2020:07:01       Time 22:20 

रेउसा-सीतापुर, एक जुलाई 2020। (उप्रससे)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सपाईयों द्वारा गाँव-गाँव जा कर सपा की आह्वान पत्रिका का वितरण कर सपा सरकार में हुए जनहित कार्यों को जनता के बीच पहुँचाने का काम कर रहे हैं।

सपा की आह्वान पत्रिका में समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए जनहित कार्यों जैसे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मेट्रों निर्माण लोहिया आवास समाजवादी लैपटॉप योजना फल मण्डी आदि के वर्णन के साथ भाजपा सरकार की नाकामियों को भी बताया । मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक महेश कुमार सिंह झीन बाबू द्वारा अपने निवास सुपौली से महादेव , गुड़रुवा पश्चिम पुरवा देवरिया आदि गाँवों में साइकिल से भृमण कर आह्वान पत्रिका का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह श्झीन बाबूश् ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार से ही क्षेत्र व प्रदेश का विकास सम्भव है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार की योजनाओं को बन्द करके प्रदेश का विकास रोका जा रहा है। पत्रिका वितरण कर रहे समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद ने उपस्थित लोगों से पुनः 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सीताराम यादव वहीदुल हसन खान मो. मेराज जगेश्वर भार्गव शाह आलम आदि उपस्थित रहे।

News Source Alok Kumar Vajpayee, Sitapur UP Samachar Sewa,

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET