|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Corona: सामान्य लक्षणों वाले संक्रमितों को अब होम आइसोलेशन की अनुमति

Tags: Lucknow, Corona, CM, Home Isolation
Publised on : 2020:07:20       Time 22:26         Last  Update on  : 2020:07:20       Time 22:26   

लखनऊ , 20 जुलाई, 2020 (उप्रससे)। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और लोगों में लक्षणों को छिपाने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अब सामान्य लक्षणों वाले मरीजों को कुछ शर्तों और गाइडलाइन्स के साथ होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी है। यह निर्णय आज मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 के साथ कोरोना पर समीक्षा बैठक के दौरान लिया।

उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि लोग भय के कारण कोरोना के लक्षणों को छिपा रहे हैं तथा जांच से बच रहे हैं। इस कारण इसके संक्रमण का  खतरा बढ़ रहा है। इसलिए अब सामान्य लक्षणों वालों कोरोना संक्रमितों को घर पर ही रहकर कुछ प्रतिबंधों और नियमों के साथ चिकित्साल कराने की अनुमति प्रदान की जा रही है। लेकिन, उन्हें सरकारी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा। साथ ही घर में आइसोलेशन की पर्याप्त सुविधा होने पर ही यह अनुमति प्रदान की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि दिल्ली में यह सुविधा पहले है। वहां सामान्य लक्षणों वाले मरीजों का घर पर ही इलाज हो रहा है। उन्हें दवाएं बता दी जाती हैं। गंभीर स्थिति होने पर ही उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया जाता है।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET