|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

जय वाजपेयी की गिरफ्तारी के बाद एक्टिवस्ट नतून ठाकर ने की अनंतदेव के निलंबन की मांग

Tags: Vikas Dube Case, Jay Bajpayee, Annant Dev IPS , Nutan Thakur Activist
Publised on : 2020:07:20       Time 12:32         Last  Update on  : 2020:07:20       Time 12:32

लखनऊ, 20 जुलाई, 2020 (उप्रससे)। एक्टिविस्ट और वरिष्ठ अधिवक्ता नूतन ठाकुर ने रविवार को कानपुर से विकास दुबे प्रकरण में जय वाजपेयी की गिरफ्तारी के बाद पूर्व एसएसपी अनन्त देव के निलंबन की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जीरो टालरेंस की नीति के अन्तर्गत कानपुर के पूर्व एसएसपी को भी निलंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि दुर्दान्त विकास दुबे के साथ संबंधों में जय वाजपेयी की संलिप्तता रही है। इसके साथ ही यह भी उजागर हुआ है कि पूर्व एसएसपी देव के जय वाजयेपी के साथ निकंट संबंध थे। इसलिए उनका निलंबन भी आवश्यक है।

एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर Dr Nutan Thakur ने कानपुर पुलिस के प्रेस नोट से जय वाजपेयी के विकास दूबे के ख़ासमखास होने तथा उसके आपराधिक कार्यों में शामिल होने की बात सामने आने एवं जय वाजपेयी तथा पूर्व एसएसपी कानपुर नगर अनंत देव के निकट संबंधों के तथ्य पूर्व से ही सार्वजनिक होने की बात कहते हुए अनंत देव को तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की मांग की है।
CM Yogi Adityanath  को भेजे अपने पत्र में नूतन ने कहा कि राज्य सरकार के अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के मद्देनज़र यह अत्यंत आवश्यक दिखता है।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET