|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Sitapur: मिश्रिख ईओ रूद्र प्रताप सिंह सहित सात लोगों को हुआ कोरोना

Tags: Sitapur, Corona, EO Mishrikh Rudra Pratap Singh
Publised on : 2020:07:20       Time 20:44         Last  Update on  : 2020:07:20        Time 20:44     

सीतापुर, 20 जुलाई, 2020 (उप्रससे)। जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार तेज हो गई है। मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब मिश्रिख नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) समेत सात और मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ईओ को हरदोई, जबकि अन्य सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना पीड़ित मरीजों में दो महिलाएं भी शामिल है। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। एक की मौत हो चुकी है। मिश्रिख नगर पालिका के ईओ को कई दिन से बुखार आ रहा था। बताते हैं कि वह अवकाश लेकर वे अपने घर हरदोई चले गए थे, जहां पर कोरोना की जांच कराई थी। इसके बाद वह दफ्तर आने लगे थे। रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही नगर पालिका में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसडीएम, सीएचसी अधीक्षक मौके पर पहुंचे। ईओ को हरदोई एल-2 अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेजा गया है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा का कहना है कि ईओ का केस जिले में नहीं जुड़ेगा।वह हरदोई के रहने वाले हैं, वहीं जांच कराई और पता भी वहीं का दिया है, इसलिए ये मामला हरदोई में जुड़ेगा। बिसवां के चिरीमारी टोला निवासी 34 साल की महिला, पुरैनीगंज की एक 20 साल की युवती का स्वास्थ्य विभाग ने 16 जुलाई को सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा था। देर रात दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

सीएचसी अधीक्षक का कहना है संक्रमित मिली महिला का पूर्व में सफाई कर्मी पति और युवती के पिता पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हीं के संपर्क में आने से दोनों संक्रमित हुई हैं।सिधौली इलाके के मोहल्ला बाजार निवासी 28 साल का युवक सराफा व्यापारी है। उसकी कमलापुर में दुकान है। बताते हैं कि व्यापारी का सैंपल 16 जुलाई को लिया गया था। उसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महोली इलाके के नेकपुर गांव की रहने वाली 48 साल की महिला के पेट में तेज दर्द होने पर उसे इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल लाया गया था, जहां पर उसकी कोरोना की जांच जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से हुई थी। देर रात आई रिपोर्ट में महिला संक्रमित निकली।बताते हैं कि महिला का पति लखनऊ में प्राइवेट एंबुलेंस का चालक है। वह सप्ताह में एक बार घर आता है।

इसके अलावा शहर के बट्सगंज मोहल्ले का निवासी 27 साल का युवक और शहर के ही भार्गव कालोनी निवासी 35 साल का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। ईओ को छोड़कर जिले में एक साथ छह नए मरीजों के मिलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि अब तक 70 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है।एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर अब 66 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि मरीजों को एल-1 अस्पताल खैराबाद में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET