|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

शोहदों के हमले में घायल पत्रकार विक्रम की मौत

Tags: JOURNALIST VIKRAM JOSHI, DIED, GHAZIABAD
Publised on : 2020:07:22       Time 17:20        Last  Update on  : 2020:07:22       Time 17:20 

गाजियाबाद , 22 जुलाई, 2020 (उप्रससे)। छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों के हमले में घायल पत्रकार विक्रम जोशी की आज सुबह मृत्यु हो गई। उन्हें सोमवार की रात आधा दर्जन शोहदों ने बिजय नगर थाना क्षेत्र के माता कालोनी में गोली मार दी थी। घटना के समय वे अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में रोककर उन्हें बेटियों के सामने ही सिर में सटाकर गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल विक्रम का चिकित्सालय में इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार विजयनगर में ही बाइपास निवासी पत्रकार विक्रम जोशी एक स्थानीय समाचार पत्र के साथ जुड़े थे। कुछ महीने से कुछ शोहदे माता कालोनी निवासी उनके परिवार की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने थाना विजय नगर अन्तर्गत प्रताप विहार पुलिस चौकी में की थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो अराजक तत्वों की हिम्मत बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने विक्रम को धमकी देना शुरु कर दिया। इसकी भी जानकारी पुलिस को दी गई थी, किन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

दुस्साहसिक अभियुक्तों ने सोमवार को रात करीब साढ़े दस बजे माता कालोनी में आये विक्रम जोशी को गोली मार दी। उस समय उनकी दो बेटियां भी बाइक पर सवार थीं। गोली मारने की घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इसके बाद बदमाश भाग गए। हमले की रिपोर्ट पत्रकार भाई अनिकेत जोशी ने तीन लोगों के नामजद तथा कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट में रवि, छोटू और आकाश बिहारी को नामजद किया गया था। पुलिस ने दावा किया है कि घटना के दो घंटे के अन्दर ही मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमन्चा भी बरामद हुआ है।

चौकी प्रभारी निलंबित

घटना पर लापरवाही के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने चौकी प्रभारी प्रताप विहार राघवेन्द्र को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।

 

 

 

 

 

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET