|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

नाबालिग दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार

Tags: SITAPUR, DALIT GIRL, RAPE
Publised on : 2020:07:23       Time 21:50        Last  Update on  : 2020:07:23        Time 21:50

सीतापुर , 23 जुलाई, 2020 (उप्रससे)। सकरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उल्लहा के महोलिया गांव में बुधवार की शाम को करीब 7 बजे खेत में शौच के लिए गयी नाबालिग दलित किशोरी बालिका को पहले से ही घात लगाकर बैठेयुवक ने किया दुष्कर्म।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम सात बजे गांव की एक नाबालिक दलित किशोरी शौच के लिये गांव के करीब खेतों को गयी थी जहां खलील पुत्र सलीम उसे जबरन अपने खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। किसी तरह से खलील के चुंगल से निकल पाई किशोरी ने शोर मचाया।किशोरी की चीख पुकार सुन उसका बड़ा भाई मौके पर पहुंचा। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। परिजनों के द्वारा सकरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं किशोरी बालिका को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है ।मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण एसएसपी डॉ राजीव दीक्षित भी मौके पर पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। गांव में किसी अप्रिय घटना को रोकने के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET