|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

रामलला के दरबार में चमकेगी नैमिष की रज

Tags: SITAPUR, NAIMISHARANYA, RAM MANDIR, AYODHYA
Publised on : 2020:07:31       Time 20: 21      Last  Update on  : 2020:07:31       Time 20: 21 

सीतापुर, 31 जुलाई, 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। रामलाल का दरबार में नैमिष की रज और जल से चमकेगा। पवित्र और विख्यात नैमिष की रज अयोध्या पहुंच चुकी है जब रामलाल के दरबार की नीव रखी जायेगी तो इसी जल और रज का प्रयोग किया जायेगा। गौरतलब हो कि देश-विदेश में विख्यात नैमिष की पावन तपोभूमि का पवित्र जल और रज अयोध्या पहुंच गया है।

भाजपा महामंत्री और विहिप के संरक्षक राजेश शुक्ला जल और रज लेकर अयोध्या पहुंचे, जहां पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंप दिया। नैमिष की धरा से पहुंचे जल और रज को पाकर चंपत राय बोले कि वह धन्य हो गए हैं। राजेश शुक्ला ने बताया कि नैमिष के अलग-अलग पवित्र स्थानों, तीर्थों का जल व रज को अयोध्या ले जाते समय कई स्थानों पर पूजा-अर्चना तो हुई ही, बल्कि लखनऊ और बाराबंकी जिले में रास्ते में कार्यकर्ताओं ने ने भी पूजा-अर्चना की। इन पलों के वह साक्षी बने हैं। कहा कि करोड़ों सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था का प्रतीक श्रीराम मंदिर बनने जा रहा है, ऐसे में विहिप ने देश भर से सभी तीर्थों के जल व पवित्र रज को नींव पूजन में इस्तेमाल करने का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया जा रहा है। कहा कि रामकाज के लिए तन, मन और जीवन समर्पित है। ऐसी भावना रखता हूं। राजेश ने इसके लिए अपनी टीम के प्रांत संयोजक सुनील, जिलाध्यक्ष विपुल सिंह, महेश, विमल, सचिन समेत पूरी टीम के प्रति आभार जताया ।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET