|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
पर्यटन स्थलों पर भीड़ और मास्क नहीं लगाना चिंताजनकः प्रधानमंत्री
  • - पूर्वोत्तर के आठ पर्वतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:07:13     Time 19:19 

नयी दिल्ली, 13 जुलाई 2021 (उ.प्र समाचार सेवा ) । देश के पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर अचानक बढ़ी भीड़ और लोगों के मास्क नहीं पहनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है। श्री मोदी ने मंगलवार को आठ पूर्वोत्तर के पर्वतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि तीसरी लहर को रोकने के लिए हमें लगातार टीकाकरण को बढावा देना होगा।
प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल हुए।
इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें कोरोना वायरस की तीसरी लहर को रोकने के लिए हमें कोविड नियमों से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पहाड़ों पर पर्यटन प्रभावित हुआ है, साथ ही कारोबार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है, किन्तु पर्यटनों स्थलों पर भीड़ का जुटना और मास्क का उपयोग नहीं करना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कोविड जांट और उपचार से जुड़ी अवसंरचना में सुधार के लिए मंत्रिमंडल ने हाल ही में 23 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। इस पैकेज से पूर्वोत्तर के राज्य मदद ले सकते हैं। कोविड़ के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के राज्यों के कुछ जिलों की स्थिति को चिंताजनक बताया।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET