|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
इंडियन बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रामनाथ शुक्ल
  • अधिकारियों के हितों की हर हाल में की जाएगी रक्षा

  • सम्मेलन के बाद चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष, 27 को होगा म्मन

Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:07:25     Time 19:51

Ramnath Shukla रामनाथ शुक्ललखनऊ, 25 जुलाई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंक इंडियन बैंक के अधिकारी संगठन ऑल इंडिया इंडियन बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नाथ शुक्ला बने हैं। उन्हें सर्वसम्मति से बैंक अधिकारियों के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि हर हाल में बैंक अधिकारियों के अधिकारों और उनके स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी।
निर्वाचन की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश मध्य राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं मंडल सचिव अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि इलाहाबाद बैंक एवं इंडियन बैंक के समामेलन के पश्चात दोनों बैंकों के अधिकारी संगठनों के एकीकरण के पश्चात श्री राम नाथ शुक्ला को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। श्री शुक्ल जी का जीवन अधिकारियों के हितों की रक्षा हेतु सतत संघर्षशील रहा है। उनका बैंकिंग सेवा कालीन जीवन 1992 से प्रारंभ हुआ एवं तब से लेकर आज तक वह निरंतर सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय रहे । इस दौरान वे लखनऊ की क्षेत्रीय इकाई के क्षेत्रीय सचिव ,उत्तर प्रदेश राज्य के मध्य इकाई के प्रांतीय सचिव ,राज्य समन्वयक अखिल भारतीय इकाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के गुरतर दायित्व का निर्वहन सफलतापूर्वक करते रहे।
निर्वाचन के उपरान्त अधिकारियों को संदेश देते हुए रामनाथ शुक्ल ने कहां की अधिकारी हितों की रक्षा के साथ-साथ उनके स्वाभिमान की सुरक्षा भी उनकी प्राथमिकता है। संस्थान एवं संगठन को सर्वश्रेष्ठ ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि बाजारवाद में ग्राहकों में अपने विश्वास को बनाए रखना एक महत्वपूर्ण चुनौती है कई बार जिस के निष्पादन में नीतियां भी आड़े आती हैं उन नीतियों को बैंक नियमानुसार सही करवा कर अपने प्रिय संस्थान को निरंतर सफलता पर पहुंचाना ही हम सभी कार्मिकों का लक्ष्य है और हम सबका विश्वास है कि हम इसमें सफल भी रहेंगे।
अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि आगामी 27 जुलाई 2021 को राज्य इकाई की ओर से रामनाथ शुक्ल जी का अभिनंदन समारोह लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET