|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
मुख्यमंत्री से मिले यूपीडब्लूजेयू के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, दिया मांग पत्र
  • पत्रकारिता के सकारात्मक पक्ष को सुदृढ़ बनाए रखें पत्रकारः योगी आदित्यनाथ

  • पत्रकार शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधि मंडल

Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:07:25     Time 19:55

UP WORKING JOURNALISTS UNIONगोरखपुर, 25 जुलाई 2021 ( उ.प्र. समाचार सेवा ) । यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की नवगठित कार्यकारिणी ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। यूनियन पदाधिकारियों ने पत्रकारों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा की और उन्हें एक मांग पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ ने यूनियन के पदाधिकारियों को नए दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जनपद की नवगठित कार्यकारिणी के संयोजक शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को सकारात्मक पत्रकारिता का संदेश दिया।
यूनियन की नवगठित गोरखपुर इकाई के पदाधिकारी आज मुख्यमंत्री से गोरखनाथ मंदिर स्थित गोरक्ष पीठाधीश्वर कक्ष में मुलाक़ात करने आए थे। मुलाक़ात के दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से न केवल मौजूदा हालात पर चर्चा की और संगठन के भावी योजनाओं से उन्हे अवगत कराया बल्कि उनसे बतौर अभिभावक मार्गदर्शन करने का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकारोक्ति देते हुए सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया । मुलाक़ात के दौरान यूनियन के संयोजक शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय कराया हालांकि मुख्यमंत्री सभी से पूर्व परिचित थे। अध्यक्ष भूपेन्द्र द्विवेदी और कार्यकारी अध्यक्ष अमित सिंह ‘मोनू’ सहित पदाधिकारियों के हर अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों की मुताबिक उनके लिए बतौर मुख्यमंत्री से अधिक महत्व बतौर अभिभावक सरीखे मार्गदर्शक योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद की आवश्यकता थी और वो उन्हे आज भरपूर प्राप्त हुआ। इस मौके पर पदाधिकारियों ने अपनी मांग संबंधी एक पत्र भी मुख्यमंत्री को दिया जिस पर उन्होने संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुलाक़ात के मौके पर यूनियन के अध्यक्ष भूपेन्द्र द्विवेदी (रिपोर्टर-सहारा टीवी), कार्यकारी अध्यक्ष अमित सिंह ‘मोनू’ (रिपोर्टर-राष्ट्रीय सहारा), उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय (रिपोर्टर-जागरण आइनेक्स्ट), महामंत्री पंकज श्रीवास्तव (रिपोर्टर-लाइव टुडे टीवी), संयुक्त मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव (रिपोर्टर-सिटीवन चैनल) सहित मुख्यमंत्री मीडिया सेल के वरिष्ठ एस पी सिंह और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सदस्य सलाहकार दुर्गेश बजाज मौजूद रहे।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET