|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
टीएमयू के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा
  • 31 जुलाई को विवि प्रांगण में होगा दीक्षांत समारोह, दुल्हन की तरह सजाया गया

  • पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह और एणएलसी जयपाल सिंह व्यस्त होंगे विशिष्ट अतिथि

  • आठ हजार छात्र छात्राओं की मिलेंगी डिग्री

Tags: #U.P Samachar Sewa , TMU Moradabad
Publised on : 2021:07:29     Time 10:10

मुरादाबाद, 29 जुलाई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी पलक-पाँवड़े बिछाए अपने मेहमानों और एल्युमिनीज के वार्म वेलकम को तैयार है। यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पांचवें दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगे, जबकि पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह समारोह में गेस्ट ऑफ़ ऑनर होंगे। डॉ. शर्मा का 31 जुलाई को टीएमयू आगमन का मिनट टू मिनट का कार्यक्रम भी जारी हो गया है। वह पौने ग्यारह बजे टीएमयू पहुंचेंगे। करीब ढाई घंटे दीक्षांत समारोह में रहेंगे। समारोह में 2018 से 2020 तक के 7,935 स्टुडेंट्स को डिग्रियों तो वहीं टॉप थ्री 450 स्टुडेंट्स को मेडल्स से नवाजा जाएगा। इसमें 153 गोल्ड, 149 रजत, 148 ब्रोंज मेडल्स हैं। समारोह में 2018 से 2021 तक शोध करने वाले 53 शोधार्थियों को पीएचडी अवार्ड की जाएगी। समारोह के दौरान कोविड के मद्देनजर डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता सुरेश करेंगे जबकि पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह बतौर गेस्ट ऑफ़ ऑनर शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व कुलाध्यक्ष अरविंद गोयल, शहर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, मेयर विनोद अग्रवाल, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन डॉ. विशेष गुप्ता, पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह, बढ़ापुर के विधायक कुंवर सुशांत सिंह, पूर्व सांसद सतपाल सिंह सैनी की गरिमाई मौजूदगी रहेगी।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET