|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं- महंत शिवराम दास

सीतापुर के स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम आने से शिक्षकों में उत्साह

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Sitapur, Mahant Shivram Das, Haraiya Dham
Publised on : 2020:06:29       Time 20:45            Last  Update on  : 2020:06:29       Time 20:45

सीतापुर, 29 जून 2020। (उप्रससे)। गरीब असहाय मरीजों व सामाजिक सेवा कार्यों में बढ़-चढ़ कर भूमिका निभाने वाली नामचीन सामाजिक संस्था रामकृपा सेवा संस्थान ने तेरहवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पड़ाव बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में वाटर कूलर का लोकार्पण हरैया धाम के महंत श्री श्री 1008 शिवरामदास की गरिमामयी उपस्थिति में सीए हरीश अग्रवाल के द्वारा किया गयाद्य वैदिक मन्त्रों द्वारा पूजन-अर्चन पंडित मुन्ना व पंडित लक्ष्मीकान्त गौड़ द्वारा कराया गया।

 इस अवसर पर महंत हरैया धाम शिवरामदास ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है इसलिए जनसेवा के लिए रामकृपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल महावर, महामंत्री सीताराम खेतान व कोषाध्यक्ष राजाराम जिंदल की तरह अन्य संस्थाओं व जागरूक संपन्न लोगों को आगे आना चाहिएद्य लोकार्पण अवसर पर सीए हरीश अग्रवाल ने कहा कि जनसहयोग से जिस प्रकार रामकृपा सेवा संस्थान व उसके पदाधिकारी समर्पण भाव से गरीबों, असहायों, मरीजों व शोषित पीड़ित मानवता के हित में कार्य कर रहे हैं, वह वास्तव में प्रशंसा योग्य हैद्य अध्यक्ष मोती महावर ने कहा कि जब तक मैं जीवित रहूँगा मानव हित व लोक हित में रचनात्मक कार्य करता रहूँगाद्य इन कार्यों में आप सबका सहयोग व आशीर्वचन भविष्य में भी देते रहेंगेद्य ऐसी मेरी व रामकृपा सेवा संस्थान से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की अपेक्षा हैद्यसंस्था द्वारा अभी तक पूरे नगर व आस पास के क्षेत्र में चैदह वाटर कूलर लगवाए जा चुके हैं। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष मोती महावर द्वारा महंत शिवरामदास को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में राजेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार कवि एवं रंगकर्मी ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक, केवलराम अग्रवाल, सरदार अजेत सिंह, संजीवन अध्यक्ष आकाश बजरंगी, श्रीराम अग्रवाल, अरविन्द जिंदल, अतुल गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, बिल्ले भैया, रामअवतार मालवानी, अरविन्द बाजपेई, किरोणीलाल महावर, प्रह्लाद, अशोक बाजपेई, चन्दन नाग, राहुल राठोर आदि उपस्थित रहे।
 

News Source Alok Kumar Vajpayee, Sitapur UP Samachar Sewa,

Summary: Foundation day of Ramkrishna Seva Sansthan Sitapur

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET