|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मृतक के परिजनों ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप, दी तहरीर

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Sitapur, Machrehta, PS Imalia
Publised on : 2020:06:30       Time 21:19            Last  Update on  : 2020:06:30       Time 21:19

मछरेहटा-सीतापुर, 30 जून 2020। (उप्रससे)। ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई । ग्राम बनियाम्ऊ निवासी अनिल मिश्रा ने अपनी लड़की की शादी शेखापुर निवासी गेदनलाल (शेखापुर थाना इमलिया सुल्तानपुर-सीतापुर) के पुत्र प्रदीप के साथ की थी। 22 जून को प्रदीप अपनी ससुराल बनियाम्ऊ साले की शादी मे आया था।

शादी सम्पन्न हो जाने के बाद प्रदीप की अपने साले विशाल कुलदीप और ससुर अनिल मिश्र से शाम को काफी कहा-सुनी हुई। रात मे अचानक प्रदीप की हालत नाजुक हो गई तो ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर स्थानीय अस्पताल ले गए जहां हालत गम्भीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं उसकी मौत हो गई । प्रदीप के फूफा रामसागर निवासी आमाघाट ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मृतक प्रदीप के परिवार वाले पहुंचे तब तक डेड बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतक प्रदीप की मां सुशीला देवी ने इस सम्बन्ध मे थाने मे तहरीर देकर आरोप लगाया है कि प्रदीप को ससुराल पक्ष के लोगो ने जहर देकर मारा है। मृतक की मां सुशीला देवी ने प्रदीप के ससुर अनिल मिश्र साले विशाल कुलदीप सास प्रभा और मृतक की पत्नी कोमल पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक प्रदीप की मां के द्वारा तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित धाराओं मे केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

फेल हुई छात्रा ने कर ली खुदकुशी
सीतापुर(यू0पी0 समाचार सेवा)। जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। हालांकि पुलिस ने जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है।रामकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी शिवानी पुरंदर (17) पुत्री विजय कुमार पुरंदर इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शनिवार को आए इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में शिवानी दो विषयों में फेल हो गई थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा फेल होने से परेशान होकर शिवानी ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।हालांकि घटना की जानकारी किसी तरह रामकोट पुलिस को हो गई है।

News Source Alok Kumar Vajpayee, Sitapur UP Samachar Sewa,

Summary: Youth died at in-law's house, mother blame them murder by poision

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET