U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

महंत योगी आदित्यनाथ होंगे यूपी के नए मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद और दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री बनेंगे
Tags: #Yogi Adityanath, New Chief Minister of Uttar Pradesh, Keshav Prasad Maurya Deputy CM, Dr Dinesh Sharma
Publised on : Last Updated on: 18 March 2017, Time 19:30

Lucknow लखनऊ। (उ.प्र.समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। उनके सहयोगी के रूप में दो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को बनाया गया है। योगी का चुनाव शनिवार को लोकभवन सभागार में केन्द्रीय पर्यवेक्षक और केन्द्रीय मंत्री बैंकैया नायडू और भूपेन्द्र यादव की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में किया गया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, अपना दल की अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर भी मौजूद थे।
नेता के चयन के लिए विधायक दल की बैठक शाम पांच बजे लोकभवन में बुलाई गई थी। बैठक में भाजपा के 312 और अपना दल के 9 तथा भारतीय समाज पार्टी के 4 विधायकों समेत 325 विधायक मौजूद थे। विधायक दल के फैसले की जानकारी पत्रकारों को देते हुए केन्द्रीय पर्यवेक्षक वैंकैया नायडू ने बताया कि बैठक में योगी के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना ने किया तथा अन्य 11 विधायकों ने उनके नाम का अनुमोदन किया। योगी आदित्यनाथ के नाम के अलावा किसी अन्य नाम का प्रस्ताव नहीं आया।
श्री नायडू ने बताया कि इस फैसले की जानकारी तत्काल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दी गई। इसके उपरान्त विधायकों को सम्बोधित करते हुए योगी जी ने कहा कि उन्हें दो सहयोगी की जरूरत है जिन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया जा सके। इसके बाद पुनः अमित शाह से बात करके केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के मेयर डा. दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया। पत्रकारों को फैसले की जानकारी देते हुए नायडू के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।
गोरखपुर से सांसद हैं योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री चुने गए आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद हैं। वह गोरक्षपीठ के महंत भी हैं। उनकी छवि प्रखर हिन्दुत्ववादी नेता की है। योगी जी ने विधान सभा चुनाव में पूरे प्रदेेश में लगभग 200 सभाएें की थीं। उनकी सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हरीश रावत बनाम मोदी बन गया उत्तराखण्ड में चुनाव हरीश रावत के खिलाफ भाजपा 91 साल के एनडी तिवारी का वोट...
दूसरे चरण से पहले क्यों बदली भाजपा ने अपनी रणनीति खूब फेल हुए हैं यूपी में चुनावी गठबन्धन
हार चुके हैं दिग्गज नए प्रत्याशियों से सियासी पारी खेलने में नौकरशाह भी पीछे नहीं
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET