UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
बेहोश होकर गिरा मतगणनाकर्मी, एक मिला कोरोना पाजिटिव
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 02:05:2021      Time 20:29

मथुरा, 02 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। मतगणना केंद्र जीआईसी इटर काॅलेज पर मतगणनाकर्मी बेहोश हो गये। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। नोडल अधिकारी भूपेश सिंह ने बताया कि मतगणनाकर्मी अंदर बेहो हो गयो थे। तुरंत ही इनको जिला अस्पताल भेजा गया, वहां इनका प्राथमिक उपचार किया गया। जरूरत पडने पर भर्ती कर लिया जाएगा। जांच में पाया गया कि उनकी हद्यगति बढी हुईै थी और आक्सीजन लेवल भी कम पाया गया है। सिर में दर्द की भी शिकायत की थी। मतगणनाकर्मी नरेंद्र कुमार सोलंकी के मुताबिक वह ट्रेनिंग में शामिल हुए थे। ंसुबह तक तबियत ठीक थी। अचानक तबियत बिगड गई। वहीं दूसरी ओर आमआदमी पार्टी की जिला महासचिव रानू मंडल ने कहाकि प्रशासन की ओर से कोरोना की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कुछ नहीं किया गया है। जांच की व्यवस्थाएं, बैठने की कोई व्यवस्था तक नहीं है। 30 से 35 पुरूष एजेंट एक टेबिल पर खडे में ऐसे में कोई महिला एजेंट कैसे अपने प्रत्याशी के मतों की गणना को देख सकती है।
कोरोना पाॅजिटिव मिला मतगणनाकर्मी
मथुरा के राजकीय इंटर कॉलेज पर मतगणना कर्मी शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां तैनात सहायक मतगणना फर्स्ट हरीश कुमार को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा है। रविवार सुबह मतगणना केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग में उनका तापमान ज्यादा आया। इसके बाद एंटीजन टेस्ट में वह संक्रमित पाए गए। इसकी पुष्टि होने के बाद मतदान कर्मी अपने वाहन से घर चले गए।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET