UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
मथुरा के गोवर्धन में अपहरण कर छात्रा से साहूहिक दुष्कर्म
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 02:05:2021      Time 20:19

मथुरा, 02 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )।
-गोवर्धन की घटना, पुलिस दे रही गिरफ्तारी को दबिश

मथुरा। गोवर्धन में दर्दनाक घटना सामने आई है। थाना गोवर्धन के कसबा की रहने वाली विधवा महिला की 12 की कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार की सुबह छात्रा बाजार सामान लेने गई। रास्ते से ती चार युवकों ने उसे कार में डाल लिया और ले गए। रास्ते में छात्रा से दुष्कर्म किया और दो घंटे बाद युवक बदहवास हालात में घर के पास फेंक गए। उससे पहले छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने पूरा घटनाक्रम मां को बताया। मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। पीड़ित छात्रा की मां ने गोवर्धन थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। घटना से एक क्षेत्र में दहशत है। शुक्रवार की सुबह 16 साल की लड़की अपने घर से सामान लेने के लिए बाजार जा रही थी। तभी कार सवार युवकों ने उसे कार में खींच कर डाल लिया और किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। बताया जा रहा है कि युवकों ने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया और बदहवास पीड़िता को उसके घर के समीप फेंक गए। घर के बाहर लडकी को देख परिजनोें के पैरों तले जमीन खिसक गई। क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छात्रा की मां ने एक नामजद समेत अज्ञातों के विरुद्ध थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित परिजनों ने अनुसार गोविर्धन कस्बा में विधवा मां के साथ उसकी बेटी कक्षा 12 में पढ़ती है। रास्ते से तीन चार युवक उसे कार में डालकर ले गए और रास्ते में छात्रा से दुष्कर्म किया और करीब दो घंटे बाद बलात्कार के आरोपी बदहवास हालत में घर के पास फेंक गए। युवकों ने चलते-चलते छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने पूरा घटनाक्रम अपनी मां को बताया। मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। यहां पुलिस ने मां की तहरीर पर पड़ोसी यश उपाध्याय और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद छात्रा को मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
 

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET