|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगा नारायण ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन
ग्रुप चेयरमैन हरिकिशोर तिवारी ने की घोषणा, कालेज प्रधानाचार्य ने दी जानकारी
Tags: #U.P Samachar Sewa , #
Publised on : 06:05:2021      Time 20:04

इटावा, 06 मई ( उ.प्र.समाचार सेवा )। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष और नारायण ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन इं. हरिकिशोर तिवारी ने बोर्ड की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया है। इस कोरोना काल में इटावा जनपद के कोरोना महामारी के शिकार हुए निराश्रित बच्चों की उच्च शिक्षा नारायण ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन पूरी करायेगा। इससे पूर्व में भी कोरोना महामारी के दौरान नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में आइसोलेशन वार्ड लेविल टू बनवाकर एक बड़ा योगदान समाज को दिया था। कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि कोरोना महामारी के भारी प्रकोप के कारण इटावा जिले के कोरोना के कारण निराश्रित हुए गरीब छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा नर्सरी से डिग्री कक्षाओं तक देने की घोषणा करने की पहल की है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET