UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
होम आइसोलेशन में भी मिलेगी आक्सीजनः योगी आदित्यनाथ
शनिवार से प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में ई ओपीडी
Tags: #U.P Samachar Sewa , #CM_YOGI_ADITYNATH
Publised on : 06:05:2021      Time 19:15

लखनऊ, 06 मई ( उ.प्र.समाचार सेवा )। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मेडिकल कालेजों में शनिवार से ई-ओपीडी शुरु करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड़ और नान कोविड़ मरीजों को आवश्यकता पर आक्सीजन उपलब्ध करायी जाए। ये निर्देश गुरुवार को मुख्यमंत्री ने टीम – 9 के साथ समीक्षा बैठक में दिये।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले कम होने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पिछले छह दिनों में प्रदेश एक्टिव मामलों में पचास हजार से अधिक की कमी आयी है। उन्होंने कहा कि उपचार व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखा जाए। उन्होंने कहा कि टेस्ट, ट्रैक्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप राज्य सरकार के प्रयास प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक ओर चहां औसतन दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नए केसों में भी गिरावट आयी है। स्पस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
अगले सप्ताह सभी नगर निगमों में टीकाकरण
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि अगले सप्ताह से प्रदेश के सभी नगर निगमों में टीकाकरण अभियान शुरु किया जाए। इसके साथ ही जनपद गौतमबुद्धनगर में भी 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण किया जाए। अभी अभियान अधिक संक्रमण वाले सात जनपदों में ही संचालित किया जा रहा है।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए श्री आदित्यनाथ ने कहा कि बेड, आक्सीजन, दवाओं, मेडिकल उपकरण तथा मैनपावर की वर्तमान उपलब्धता को कम से कम दोगुना करने की कार्यवाही तेजी से सुनिश्चित की जाए।
गांवों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए टेस्टिंग टीमें बढाएं
मुख्यमंत्री ने कहा गांवों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए स्क्रीनिंग और टेस्टिंग का प्रदेश अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए आरटीपीसीआर तथा टेस्टिंग टीम की संख्या को बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने आक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए क्रायोजेनिक टैंकरों का ग्लोबल टैंडर जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 823 मीट्रिक टन आॅक्सीजन का वितरण किया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि ब़ड़े चिकित्सालयों से लेकर सीएचसी स्तर तक आक्सीजन संटेंट्रेटर उपलब्ध कराये जाएं। प्रत्येक पुलिस और पीएसी के अस्पतालों में दो दो आक्सीजन कंसेन्ट्रेटर उपलब्ध कराये जाएं। उन्होंने कहा कि लखनऊ और प्रयागराज में कम्युनिटी किचन शुरु किये गए हैं। इस व्यवस्था को सभी जनपदों में लागू किया जाए।

चौ. अजित सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया
लखनऊ, 06 मई ( उ.प्र.समाचार सेवा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब जुझारू किसान नेता, समाजसेवी एवं वरिष्ठ राजनेता थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
तरुण मित्र के समूह सम्पादक कैलाश नाथ के निधन पर शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैनिक समाचार पत्र तरुण मित्र के समूह सम्पादक कैलाश नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
 

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET