|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
बसपा के लिए उत्साहजनक हैं पंचायत चुनावःमायावती
आगामी विधान सभा चुनावों के लिए मिली है बहुजन समाज पार्टी को ऊर्जा
Tags: #U.P Samachar Sewa , #
Publised on : 06:05:2021      Time 20:25

लखनऊ, 06 मई ( उ.प्र.समाचार सेवा)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के परिणाम पार्टी के लिए उत्साहजनक और ऊर्जा देने वाले हैं। इन परिणामों से आने वाले विधान सभा चुनावों के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं मे उत्साह का संचार हुआ है।
प्रदेश के त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुश्री मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी के उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ सीटों पर आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण कई-कई उम्मीदवार सामने आ गए। इससे कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। लेकिन, अधिकाश सीटों पर जहां आपसी सहमति बन गई, वहां अच्छे परिणाम मिले हैं।
सुश्री मायावती ने कहा है कि यदि प्रदेश में निष्पक्ष ढंग से चुनाव होते तो परिणाण और अच्छे आते। उन्होंने कहा कि अधिकांश जिलों में हमारे प्रत्याशियों बहुत अच्छी सफलता मिली है। खासकर आगरा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, हापुड़, शाहजहांपुर, कानपुर देहात, जालौन, बांदा, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सुल्तानपुर, बलरामपुर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली आदि में बसपा का काफी बेहतरीन रिजल्ट आया है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET