|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

अशक्त, बीमार और गर्भवती कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम की सुविधा दी जाएः मुख्यमंत्री

निजी और सरकारी सभी कार्यालयों में पचास प्रतिशत कर्मचारी ही बुलाएं जाएं
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 07:05:2021      Time 21:30

लखनऊ, 07 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिये हैं कि सरकारी एवं निजी कार्यालयों में कार्यरत बीमार, दिव्यांग और गर्भवती महिला कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही कार्यालयों में पचास प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने के नियम का भी पालन किया जाए।
टीम नाइ के साथ समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हं। कि वैक्सीनेशन के लिए आन स्पाट पंजीकरण की अनुमति किसी भी हालत में नहीं दी जाए। पूर्व पंजीकरण के बाद ही वैक्सीनेशन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक चिकित्सालय पर एक नोडल अधिकारी को तैनात किया जाए। वह अधिकारी चिकित्सलाय में घूम घूम कर देखे कि किसी मरीज को इलाज नहीं मिल रहा है तो उसकी सुचारू व्यवस्था करायी जाए।
मुख्यमंत्री यह भी निर्देश दिये हैं कि सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढाकर दो गुना से लेकर तीन गुना तक करें।



 

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET