|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

सोनभद्र में प्रधानी की जीत के जश्न के लिए गोवंश की हत्या, प्रधान समेत पांच गिरफ्तार

चुनाव पूर्व प्रधान प्रत्याशी ने किया था गोवंश काटकर मांस बंटवाने का वादा
Tags: #U.P Samachar Sewa , #SONBHADRA #KON #COW
Publised on : 07:05:2021      Time 21:15

cow slaughter in sonbhadraसोनभद्र, 07 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के लिए एक प्रत्याशी द्वारा साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ खिलबाड़ करने का मामला सामने आया है। प्रधान पद के प्रत्याशी ने जीत के जश्न के लिए गोवंश की हत्या करवा दी। प्रधान प्रत्याशी ने अपने वोटरों से वादा किया था कि वह चुनाव जीता तो गोवंश काटा जाएगा। मामले की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस सक्रिय हो गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरवाखाड में बृहस्पतिवार को मध्य रात्रि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रुक्मुद्दीन पुत्र मुकद्दर अली ने अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए बरवाखाड में एक बछड़ा गांव कटवा दिया। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके से चार लोगों गिरफ्तार कर लिया। मौके से ही बछड़े के अवशेष बरामद कर लिये गए हैं। ग्रामीणों के कथनानुसार ग्राम प्रधान के द्वारा वोटरों से वायदा किया था कि प्रधान का चुनाव जीतने के बाद गोवंश कटवाएंगे।
जानकारी के अनुसार वरवाखाड़ पहाड़ी के समीप अकरम के घर में गोवंश की हत्या की गई थी। इसमें तीन अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें साहेब जान, नजमुल हसन और रहीस मोहम्मद शामिल हैं। मौके से पशु हत्या करने के हथियार भी बरामद किये गए हैं। थाना कोन में अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम 3/5A ,5B/8 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने इन चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद ग्राम प्रधान रुकमुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा ने मुख्य आरोपी को घर से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के साथ कार्यवाही की है। सूचना मिलते ही हिन्दू संगठनों और भाजपा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बीजेपी सहित बजरंग दल, विश्व हिन्दू महासंघ, विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया। इस तरह के जघन्य अपराध से कोन क्षेत्र मे काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है। अलबत्ता पुलिस की तत्परता और कार्रवाई से क्षेत्र में स्थिति निंयत्रंण में है। क्षेत्रवासी पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा कर रहे हैं।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET