|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा, कोरोना संक्रमण से हुआ निधन

एसजीपीजीआई  में भर्ती थे सुभाष मिश्रा, एक सप्ताह से बुखार से थे पीड़ित,कोरोना की हुई थी पुष्टि
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 08:05:2021      Time 11:20

लखनऊ, 08 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा का शनिवार को कोरोना से निधन हो गया। वे लगभग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बीती रात करीब दो बजे एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली।

सुभाष मिश्रा अंग्रेजी दैनिक टाइम्स आफ इण्डिया में सहायक संपादक थे। इसके पूर्व वे इण्डिया टुडे के राज्य प्रमुख, इंडियन एक्सप्रेस में सेवाएं दे चुके थे। बेहद मिलनसार और मृदु स्वभाव के धनी सुभाष मिश्र अच्छे खिलाड़ी भी थे। उन्हें एक करीब दस दिन पहले हल्का बुखार आया था। पहले वे घर पर ही इलाज कराते रहे। बाद में आक्सीजन की कमी होने पर उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। यहां स्थिति और अधिक बिगडने पर उन्हें एसजीपीजीआई ले जाया गया। यहां भी चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके सभी अंगों में कोरोना के कारण संक्रमण हो गया था। इस कारण रात में हुए हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई।

श्री मिश्रा के निधन से राजधानी समेत समूचे प्रदेश और देश में पत्रकारों और उनके सुभ चिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सुभाष मिश्रा जैसे पत्रकार के निधन से हुई पत्रकारिता की क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता है।

 

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET