|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

बुलन्दशहरः गंगा में शव प्रवाहित करने पर रोक, पीएसी का पहरा

ग्रामीणों को समझाने के साथ शवों की परंपरागत अंत्येष्टि में भी मदद कर रहे हैं पीएसी के जवान
Tags: #U.P Samachar Sewa , Ganga, Anupshahar, Bulandshahar
Publised on : 156:05:2021      Time 16:19

बुलन्दशहर 16 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। कोरोना महामारी में ग्रामीण आर्थिक तंगी के चलते अपने परिजनों के शवों को गंगा में प्रवाहित कर रहे हैं। इससे भारी संख्या में शव बहते हुए देखे जा रहे हैं। लेकिन, अब जिला प्रशासन ने शवों को गंगा में बहाने पर रोक लगा दी है। शव प्रवाहित होने से रोकने के लिए अनूपशहर में गंगा घाट पर पीएसी तैनात की गई है। पीएसी के जवान चौबीस घंटे घाटों की निगरानी कर रहे हैं। वे वहां शव लेकर आ रहे ग्रामीणों को समझाकर परंपरागत ढंग से ही अन्त्येष्टि कराने में भी मदद कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों में कोरोना का कहर ग्रामीण इलाकों पर टूटा है। इससे गांव में चिकित्सा सुविधा के अभाव और जांचों की कमी के चलते लोगों की जान जा रही है। अचानक महामारी का प्रकोप होने से गरीब और असहाय ग्रामीण अपने परिजनों की अंत्येष्टि करने में भी सक्षम नही हैं। इसके साथ ही गांव में एक पुरानी धारणा यह भी है कि असाध्य रोग से परिजन की मृत्यु होने पर उसके शव को नदी के जल में समाधि देकर प्रवाहित कर देना चाहिए। इन दोनों कारणों के चलते भारी संख्या में लोग शवों को या तो गंगा तट पर लेजाकर बहा रहे हैं या उन्हें बालू में गढ्ढा खोदकर दबा रहे हैं। किन्तु इससे सरकार और प्रशासन की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। क्योंकि ये गंगा में आगे जाकर किनारे पर आ जाते हैं। इससे प्रयागराज, वाराणसी और बक्सर में बड़ी संख्या में गंगा तट पर शव देखे गए। इन शवों को जानवरों ने बाहर खींच लिया। इसके साथ ही जिन शवों को ग्रामीण तट पर मिट्टी मे दबा रहे हैं, उन्हें भी कुत्ते और जंगली जानवर खोद कर निकाल लेते हैं और शव की दुर्दशा करते हैं।
इन दोनों ही स्थितियों मे सरकार और शासन की बदनामी होने के कारण जिला प्रशासन ने गंगा तट पर पीएसी का पहली लगाने का निर्णय लिया। पीएसी की गाजियाबाद बटालियन के जवान चौबीस घंटे यहा तैनात रहेगे। पीएसी अधिकारी का कहना है कि जो लोग शव ला रहे हैं उन्हें समझाया जा रहा है। साथ ही पंरपरागत ढंग से अंत्येष्टि करने करने में मदद की जा रही है। इसके साथ ही जो कोई शव गंगा में बहता हुआ दीखता है उसे निकाल कर संबंधित थाना पुलिस की मदद से अन्त्येष्टि करायी जा रही है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET