|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

सोनभद्र में साधन सहकारी समिति के सचिव की मार्ग दुर्घटना में मौत

सचिव की मृत्यु से विभाग में शोक की लहर, दो समितियों का काम संभाल रहे थे अजय
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 156:05:2021      Time 16:

सोनभद्र 16 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हिन्दुआरी के पास रात्रि में लगभग 7 बजे एक सड़क हादसे का शिकार हुए अजय कुमार सिंह ( 33 ) पुत्र मुरारी की मृत्यु हो गई। वे खैरपुर सिरसिया ठकुराई के निवासी थे। मृतक अजय कुमार सिंह साधन सहकारी समिति बट्ट पर सचिव के पद पर तैनात थे साथ ही बहुअरा साधन सहकारी समिति के कार्यवाहक सचिव भी थे रात में सड़क हादसे का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार मृतक अजय कुमार सिंह शाम को ड्यूटी खत्म करके जा रहे थे शाम मे कोई साधन न मिलने के कारण किसी अज्ञात वाहन से लिफ्ट मांगी जो और खुद बाइक पर बैठ गये और किसी कारणवश हिन्दुआरी के पास गिर पड़े और अज्ञात वाहन उन्हें छोड़कर फरार हो गया रास्ते मे गिरे अजय कुमार सिंह को देख ग्रामीण लोग ने इसकी सूचना डायल 112 को दी पुलिस व ग्रामीण के मदद से अजय कुमार सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया इसकी लिखित सूचना मृतक के भाई अभय कुमार सिंह ने दी है ।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET