|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

मथुरा में थम गई कोरोना की रफ्तार, कम हो रहे हैं संक्रमित

रविवार को मिले मात्र 50 संक्रमित, गांवों में टेस्टिंग पर दिया जा रहा है जोर
Tags: #U.P Samachar Sewa , Mathura
Publised on : 156:05:2021      Time 20:15

मथुरा 16 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। । जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थम गई है। नयति अस्पताल में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। रविवार को भी नयति अस्पताल में 8 मामले सामने आए हैं। जबकि जिले के एक और मेडिकल कॉलेज में मात्र 3 कोरोना के केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में रविवार को 50 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि गांव एवं शहरों में कोरोना सैंपलिंग पर जोर दिया जा रहा है। प्रतिदिन दो से ढाई हजार सैंपलिंग ली जा रही है।
कोरोना निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। कोरोना महामारी के समय लोगों को जागरूक करने के साथ निगरानी बनाए रखना अहम है। सभी गांवों में निगरानी समितियां क्रियाशील हों। समिति के सदस्य बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों, क्वारंटाइन के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले और गांव की सीमा में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी रख रहे हैं। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को देनी होती है। कोरोना निगरानी समिति में ग्राम प्रधान, पंचायत विकास अधिकारी, लेखपाल, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, राशन डीलर आदि को शामिल किया गया है। यह समिति हर गांव में बनाई गई है।

खुदरा व्यापारी चाहते हैं कुछ घंटे खुलने दी जाएं दुकानएं

मथुरा 16 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। कोरोनाकाल में लगाया गया सप्ताहंत लाॅकडउन लगातार बढाया जा रहा है। यह समय शादियों का है। कफ्र्यू अथवा आंशिक लाॅकडाउन के नाम से कुछ राहत के साथ इसे लागू किया गया है। आवागमन की सशर्त मंजूरी मिली हुई है। कुछ काम धंधे भी चल रहे हैं। लाॅकडाउन की सबसे ज्यादा मार खुदारा कारोबारियों पर पड रही है। यह कहना है फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल मथुरा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल का। श्री अग्रवाल का मानना है कि कुछ घंटे के लिए प्रतिदिन खुदराकारोबारियों को भी अपनी दुकानें खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए, जिससे उनका शादी के सीजन के लिए खरीदा गया माल स्टाॅक बनने से बच जाएगा। वहीं इन दुकानों पर काम करने वाले लोगों को भी रोजीरोटी मिलती रहेगी। इसी तरह की समस्याओं को लेकर फेम का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने चेयरमैन को बताया कि वर्तमान समय में खुदरा व्यापारियों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा रहा है। ऊपर से जिला प्रशासन के कुछ अधिकारी व व्यापारियों का उत्पीड़न करने से नही चूक रहे हैं। चालान काटने की धमकी देकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है ।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल लॉक डाउन की सरकारी गाइडलाइनओं का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। परंतु व्यापारियों की वर्तमान स्थिति देखते हुए तीन से चार घंटे प्रतिदिन बाजार खोलने की अनुमति अगर मथुरा प्रशासन से मिल जाए तो व्यापारियों का सीजन का माल रहतिया बनने से बच जाएगा। क्योंकि इस समय शादियों का बड़ा सीजन चल रहा है। पिछले साल 2020 मार्च से व्यापारी परेशानी झेल रहा है।
अतः अध्यक्ष महोदय से यह निवेदन किया जाता है।कि जिला प्रशासन से व्यापारियों को 3 से 4 घंटे दुकान खोलने की अनुमति दिलाने का कष्ट करें। साथ ही अधिकारियों के आक्रामक व्यवहार में परिवर्तन की मांग की जाती है। क्योंकि जहां एक ओर व्यापारी को विभिन्न प्रकार के टैक्सों की भरपाई करनी होती है। वहीं दूसरी ओर बिजली के बिल और बैंक की ब्याज लॉकडाउन के समय में भी व्यापारी पर लगातार चल रही है। अतः शासन प्रशासन को व्यापारी की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता है। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ,जिला महामंत्री सुभाष सैनी, महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल तथा रमेश नाथानी साथ रहे।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET