|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

मुख्यमंत्री ने किया पत्रकारों और वकीलों के कोविड टीकाकरण केन्द्रों की निरीक्षण

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांटे लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 18:05:2021      Time 21:30

लखनऊ, 18 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी में चल रहे कोरोना वैक्सीन टीकारण केन्द्रों का निरीक्षण किया। श्री आदित्यनाथ सूचना परिसर में पत्रकारों के टीकाकरण केन्द्र और इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ के केन्द्र गए। यहां उन्होंने टीकाकरण की व्यवस्थाओं को देखा तथा टीका लगवाने वालों से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को टीकाकरण प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। इन केन्द्रों पर 45 वर्ष से अधिक तथा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण कार्यक्रम को जीरो वेस्टेज के साथ संचालित किया जाए। टीकाकरण केन्द्र पर जितने लोगों का टीकाकरण होना है, उतने ही लोगों को बुलाया जाए। उन्होंने टीकाकरण कार्य सुचारु ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकाॅल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में हो। वैक्सीनेशन के उपरान्त लाभार्थियों को ऑब्जर्वेशन रूम में बैठने तथा देखभाल इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के साथ-साथ वैक्सीनेशन कोरोना के खिलाफ लड़ाई का महत्वपूर्ण हथियार है। प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों का जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराने के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के निःशुल्क वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का निःशुल्क टीकाकरण अपने संसाधनों से करा रही है। इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की आपूर्ति के लिए ग्लोबल टेण्डर जारी किया गया है।
कोविड टीकाकरण केन्द्रों के निरीक्षण अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ के न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET