|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

कोविड सेंटरों पर आरएसएस और बीजेपी ने लगाए सहायता कैंप

  • हर कोविड अस्पताल पर खुला है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सहायता शिविर, कर रहे हैं मदद

Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 18:05:2021      Time 22:25

मथुरा, 18 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा)।   कोरोना की दूसरी लहर में देश के बदतर होते हालात के बीच केंद्र सरकार की देश में ही नहीं विदेशों में भी आलोचना हो रही है। अब सरकारी अमले के साथ-साथ भाजपा और आरएसएस ने भी सकारात्मकता का राग छेड़ दिया है। कोशिश की जा रही है कि केंद्र सरकार के कामों को जनता के बीच मजबूत तरीके से रखा जाए। हालांकि, विपक्ष खासतौर से कांग्रेस ने इस पॉजिटिविटी राग की आलोचना कर रहा है।
भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रत्येक कोविड हॉस्पिटल पर अपना सहायता केंद्र खोला है।जिला अस्पताल वाले सहायता केंद्र का शुभारंभ करते हुए विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि राष्ट्र इस समय अत्यंत कष्टकारी संकट से गुजर रहा है, हम सभी देशवासियों को मिलजुलकर एक दूसरे की मदद करनी होगी, तब ही इस संकट से जल्द जल्द निकला जा सकता है ऐसे में आरएसएस के स्वयंसेवक जहां जैसी भी जरूरत होगी उपस्थित मिलेंगे।
सर्व सहायता केंद्र प्रमुख घश्याम लोधी ने सहायता केंद्र पर उपलब्ध सहताओं के बारे में बताया कि यहां रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए शीतल जल, भोजन, सैनिटाइजर, घर छोड़ने लाने की सुविधा, कहीं से कोई सामान लाना हो तो वाहन व्यवस्था उपलब्ध रहती है। कोविड मरीजों के लिए सामान्य पैरासिटामोल, जिंक, लिमसी आदि सामान्य दवाइयों की भी व्यवस्था है। जिला अस्पताल के अलावा आर के मिशन, सौ शैय्या वृन्दावन, नयति, स्वर्णजयंती रिफाइनरी, के एम मेडिकल व के डी मेडिकल पर भी सहायता केंद्र बनाए गए हैं।
ऐसे ही दूसरी तरफ ऑक्सीजन की मांग की पूर्ति कर रहे संघ के विभाग कार्यालय से आक्सीजन सिलेण्डर मगाए जा रहे हैं। कार्यालय से सिलेण्डरों का वितरण किया जा रहा है। सिलिंडरों की संख्या भी बढ़ गयी है और स्वयंसेवकों ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं, जिन पर आप कभी भी सिलिंडरों की उपलब्धता पूछ सकते हैं और होने पर भरवा भी सकते हैं।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET