|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

कोरोना से वृद्धा की मौत, परिवार से मिलने गए थे योगी आदित्यनाथ

  • वृंदावन के महिला आश्रय सदन में फिर फूटा कोरोना बम
    जिले में मिले 223 कोरोना पॉजिटिव,
    महिला आश्रय सदन में एक दूसरे दिन भी 11 कोरोना संक्रमित

Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 18:05:2021      Time 22:20

मथुरा, 18 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा)।  वृंदावन के महिला आश्रय सदन में एक दूसरे दिन भी 11 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं छाता के सागर रत्ना में भी तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नयति अस्पताल, केएम मेडिकल कॉलेज में भी दूसरे दिन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही जिले में 223 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को डैंपियर नगर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी की पत्नी की कोरोना से से निधन हो गया। वे 15 दिनों पहले परिवार के सात लोगों के साथ संक्रमित हुई थीं। उनका नयति अस्पताल में इलाज चल रहा था। नगर आयुक्त ने शव का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया है। मृतका के बेटे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 13 मई गुरुवार को मुलाकात की थी। नयति अस्पताल में पहले भी कोरोना से कई मौतें हुई है। लाखो रुपए खर्चने के बाद भी नयति अस्पताल में लोगों की जान जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते 13 मई को मथुरा आए थे। वे यहां शहरी क्षेत्र में डैंपियर नगर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यापारी छोटेलाल माहेश्वरी के घर पहुंचे थे। इस परिवार में 15 दिन पहले कुल सात लोग पॉजिटिव हुए थे। जिनमें से चार लोग ठीक हो चुके हैं। छोटेलाल, उनकी पत्नी सुशीला देवी और नौकर अभी पॉजिटिव थे। खुद छोटेलाल और उनका नौकर घर में आइसोलेट थे। जबकि पत्नी सुशीला का इलाज नयति अस्पताल में चल रहा था।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET