|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

’प्रधानमंत्री जी’ 27 करोड का कुंड नहीं, अस्पताल चाहिए!

  • -प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर की योजना के भौतिक सत्यापन की मांग
    -कुंड के नाम पर 27 करोड के बंदर बांट की जताई आशंका

Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 19:05:2021      Time 20:19

मथुरा, 19 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। सरकार किसी की हो ब्रज के विकास पर सब का ध्यान जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि को विकसित करने का सपना हर कोई संजाता है। लाखों करोडों रूपये की योजनाएं बनती हैं। बडी घोषणाएं होती हैं। प्रजेंटेशन दिये जाते हैं। कार्य योजना स्वीकृत भी होती हैं। प्रचार प्रसार पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है लेकिन अंत में ’ब्रजवासियों के हाथ वही ढाक के तीन पात’ कहावत ही चिरतार्थ होती रही है। ब्रज में विकास के नाम पर लगातार पैसा खर्च होता रहा है लेकिन ब्रज का स्वरूप कभी निखर कर नहीं आया। अब तो कहा जाने लगा है कि विकास हो गया तो पैसे आना बंद हो जाएगा।
इसी तरह की एक कार्य योजना राधा रानी के गांव रावल में चल रही है। यहां 27 करोड रूपये की लागत से एक कुंड पर काम चल रहा है। इस योजना को लेकर पार्टी के अंदर से ही शिकायती स्वर निकल रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सलाहाकार सदस्य भारतीय खाद्य निगम अनूप सारस्वत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर इस योजना में बंदरबांट का आरोप लगाया है। अनूप सारस्वत का कहना है कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 27 करोड रूपये की लागत से इस कुंड पर चल रहे कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जना चाहिए। इस तरह की योजनाओं पर वर्षों से करोडों रूपये खर्च किये जाते रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार के चलते ब्रजवासियों को इसका कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि जिस तरह के इस समय हालात हैं। कोरोना महामारी से ब्रजवासी जूझ रहे हैं। हर ओर चिकित्सकीय संसाधनों की कमी की बात हो रही है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहाकि पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि 27 करोड की लागत से रावल में सुविधआों से लैस 100 बैड के अस्पताल का निर्माण् कराया जाये और अस्पताल का नाम राधारानी के नाम पर रखा जाये। इससे ब्रजवासियों का जीवन बचाने में मदद मिलेगी।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET