|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
प्रसव पीड़िता महिला ने रिश्वत लेने के बाद ही उपचार का लगाया आरोप
  • *वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप जांच के लिए पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट
    * मामला जिला महिला अस्पताल का

Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:05:23     Time 20:50

मीरजापुर, 23 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। मंडली अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तीमारदार को बुरी तरह से पीटे जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि जिला महिला अस्पताल में प्रसव पीड़िता से चार हजार की रिश्वत मांगे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट को नामित किया है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट विनय सिंह जिला महिला अस्पताल जांंच के लिए पहुंंचे। परिजनों ने महिला की डिलवरी से पहले अस्पताल कर्मियों द्वारा पैसे की मांंग का आरोप लागाया था। गौरतलब हो कि नगर के बड़ी माता की रहने वाली महिला जो प्रस्ताव से पीड़ित थी जिसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है महिला का आरोप था कि ₹4000 की उससे मांग की जा रही थी। जिसका वीडियो वायरल होते ही नगर में हड़कंप मचा हुआ है।
ये हाल है जनपद के महिला अस्पताल का है यह खुद उनकी जुबानी सुनिए।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET