|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
जौनपुर में जलती चिता पर गिला जर्जर टिन शैड, बड़ा हादसा टला
  •  चौबीस घंटों में 3741 की मौत, कुल मृतक संख्या 2 लाख 99 हजार 266 हुई

Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:05:23     Time 19:30  

जौनपुर, 23 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा ) । नगर के रामघाट पर आज शाम करीब चार बजे जर्जर टिन सेड जलती चाताओ पर गिर गया। अचानक हुए हादसे से वहां पर मौजूद लोगो में हड़कंप मचा गया। संयोग अच्छा था कि उस समय चिताओ के पास कोई मौजूद नहीं था जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार रामघाट घाट पर लाशो का सुरक्षित अंतिम संस्कार करने लिए पक्का कुण्ड बनाया गया है ऊपर टीन सेड लगाया है । टीन सेड काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो गया था। जिसके कारण आज शाम करीब चार बजे अचानक धराशायी होकर जल रही तीन चिताओ पर गिर पड़ा जिसके चलते अंतिम संस्कार करने आये लोगो में हड़कंप मच गया।
नगरपालिका परिषद की लापरवाही का परिणाम है यह घटना। बहुत पहले से समाचार पत्रो एवं मौखिक रूप से टीन सेड जर्जर होने की जानकारी दी चुकी थी लेकिन सब मस्त हैं। सौभाग्य था कि टीन सेड के अन्दर चिताओ के पास कोई मृतकों का परिजन नही था नही तो जिन्दा ही उसकी चिता जल जाती।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET