|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
यूपी मंत्रिमण्डल का विस्तार शीघ्र, अरविन्द शर्मा को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
  • तीन से चार नए चेहरों को मंत्रिमण्डल में जगह मिलने की उम्मीद

  • पश्चिम से एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त को मिल सकती है जगह

- सर्वेश कुमार सिंह -

Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:05:23     Time 20:30  

Arvind Kumar Sharma MLCलखनऊ, 23 मई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। प्रदेश मंत्रिमण्डल का शीघ्र विस्तार होने की संभावना है। विस्तार में नौकरशाह से राजनेता बने अरविन्द कुमार शर्मा को जगह मिलेगी। इसके साथ ही तीन अन्य नए चेहरों को भी मंत्रिपरिषद् में जगह देने की तैयारी है। विस्तार आंशिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान ही बेहद सामान्य कार्यक्रम के रूप में होगा। विस्तार में दो कैबिनेट और कम से कम दो राज्यमंत्री बनाए जाएंगे।
प्रदेश मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा गत दिवस उस समय शुरु हुई जब भारत सरकार में सचिव स्तर के अधिकारी रहे से विधान परिषद् सदस्य बने अरविन्द कुमार शर्मा ने पांच कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात अत्यधिक गोपनीय थी। इस मुलाकात के लिए श्री शर्मा दिल्ली से सीधे लखनऊ आये थे और लखनऊ से फिर दिल्ली लौट गए। माना जा रहा है कि भाजपा हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार तय किया गया है। इसके पहले भी मंत्रिमण्डल विस्तार की तैयारी थी लेकिन, तब इसे विधान परिषद् चुनाव और बाद में पंचायत चुनाव के चलते टाल दिया गया था।
उधर कोरोना की दूसरी लहर में पूर्वांचल की बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए जिस तरह से अरविन्द कुमार शर्मा को लगाया गया और उन्होंने एक माडल के रूप में कोरोना कंट्रोल के लिए काम किया। इससे उनकी देश भर में प्रशंसा हुई। वाराणसी में कोरोना से हुई दुश्वारियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने सीधे हस्तक्षेप किया था। क्योंकि वाराणसी प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र भी है। इसलिए यहां विशेष व्यवस्थाएं करने के लिए अरविन्द शर्मा को केन्द्र के निर्देश पर काम सौंपा गया। एमएलसी श्री शर्मा ने बेहतरीन काम किया। उन्होंने न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल में अच्छा मैनेजमैंट करके कोरोना नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाई। पूर्वाचंल के अस्पतालों में आक्सीजन की कमी से निपटने के लिए उन्होंने सरकारी के साथ साथ निजी स्तर पर भी प्रयास किये। साथ अस्पतालों में बैड बढाने और रेमसेविडिर इजेक्शन की आपूर्ति सभी अस्पतलों में सुनिश्चित करायी।
Jaypal Singh Vyast MLCमंत्रिमण्डल विस्तार में इस बार पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी किसी चेहरे को शामिल करने की संभावना जतायी जा रही है। क्योंकि पश्चिम के प्रमुख नेता और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद से उनका पद भी रिक्त है। इस पर पश्चिम से ही किसी विधायक या विधान परिषद् को शामिल किये जाने की संभावना है। चेतन चौहान मुरादाबाद मंडल के अमरोहा जनपद से विधायक थे। अब इसी क्षेत्र से किसी को मंत्रिमण्डल में शामिल किया जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद् सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET