|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
मथुरा की गौशाला में भूख-प्यास से तड़प कर मरीं दो गाय, शव नोंच ले गए जानवर
मथुरा के राधाकुंड नगर पंचायत द्वारा संचालित गौशाला का बुरा हाल
Tags: Mathura, Radha Kund Goshala, Cow Death
Publised on : 2020:11:16      Time 18:05    Last  Update on  : 2020:11:16      Time 18:05

Radhakund Goshala Mathuraमथुरा, 16 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। धर्म नगरी गोवर्धन स्थित राधाकुंड नगर पंचायत की सरकारी गौशाला से गौवंश की दुर्दशा है। यहां भूख-प्यास से तड़प-तड़फ कर गौवंश के दम तोड़ देने तथा मृत गौवंश के शरीर को जानवरों के द्वारा नोंच-नोंच कर क्षत-विक्षत कर देने का मामला प्रकाश में आया है। सरकारी गौशाला में गौवंश की दुर्दशा की तस्वीरों को देखकर सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खडे हो रहे हैं। गौवंश के नाम पर प्रदेश सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, बावजूद इसके सरकारी गौशालाओं में गौवंश प्रशासनिक अधिकारियों की मूकदर्शिता का शिकार है।
Cow गोवर्धन स्थित कस्बा राधाकुण्ड नगर पंचायत द्वारा संचालित शिव शक्ति गौशाला में गायें भूख प्यास के कारण जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक हैं और इसका परिणाम यह है कि भूख प्यास से तड़पते गौंवंश के शरीर को जानवरों ने बुरी तरह नोंच कर क्षत-विक्षत कर दिया। इसके चलते अलग-अलग दो गायों की दर्दनाक मौत हो गई। गायों के शरीर में कीड़े पड़ गए हैं। कई गायें तो अस्थिपंजर मात्र रह गई हैं। इलाज का कोई इंतजाम नहीं है।
Cow deathसरकारी गौशाला में मृत गौवंश के क्षत-विक्षत शरीर के वीडियो राधाकुण्ड के कृष्ण मुरारी ने घटनाक्रम की जानकारी जिलाधिकारी मथुरा के सीयूजी फोन पर दी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के ट्विटर पर मृत गौवंश के वीडियो पोस्ट किये। कृष्ण मुरारी ने बताया कि एसडीएम राहुल यादव को कई बार सरकारी गौशाला में गौवंश की दुर्दशा के बारे में बताया गया है लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। आये दिन गाय भूख-प्यास से तडफ-तड़फ कर मर रही हैं।

कर्मचारी ने बताया बीमार थी गाय
गौशाला के कर्मचारी दीवान सिंह ने बताया कि गाय बीमार थी, रात को जानवर गाय के शरीर को नोंच ले गये। गाय को गड़वा (भूमि में दफन करना) दिया है। दीवान सिंह ने कहा कि गौशाला में रात्रि में कोई कर्मचारी नहीं रहता है। इस बारे में अधिशासी अधिकारी (ईओ) को बता दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET