|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
शाहजहांपुर में सात साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था आरोपी, गंभीर हालत में बालिका अस्पताल में भर्ती
Tags: Shahjahanpur, Rape
Publised on : 2020:11:16      Time 20:55    Last  Update on  : 2020:11:16       Time 20:55

शाहजहांपुर, 16 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। थाना रोजा क्षेत्र की एक कॉलोनी में बहन के साथ घर के बाहर खेल रही एक सात साल की बच्ची को पड़ोसी युवक घुमाने के बहाने साइकिल पर बैठाकर ले गया और एक स्कूल के पीछे बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजन तलाशते हुए स्कूल के पास पहुंचे तो वहां बच्ची खून से लथपथ पड़ी मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
रोजा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली दो बहनें रविवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रही थीं। इनमें बड़ी बहन की उम्र करीब नौ और छोटी की सात वर्ष है। इसी दौरान पड़ोस का 18 वर्षीय युवक छोटी बच्ची को घुमाने के बहाने अपनी साइकिल पर बैठाकर कुछ दूरी पर स्थित एक स्कूल के पीछे ले गया। वहां मासम बच्ची से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। उधर, बड़ी बहन घर पहुंची तो परिजन ने छोटी बहन के बारे में पूछा। उसने पड़ोसी युवक के साथ साइकिल पर बैठकर घूमने जाने की बात कही। परिवार वाले तलाशते हुए स्कूल के पास पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ी थी। परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि थाना रौजा क्षेत्र में एक 18 साल के युवक ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET