|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, सात बच्चों समेत 14 की मौत
देर रात बोलेरो और खड़े ट्रक में टक्कर से हुई भीषण दुर्घटना, शादी से लौट रहे थे सभी लोग
Tags: Pratapgarh, road accident, PS Kunda
Publised on : 2020:11:20      Time 08:05   Last  Update on  : 2020:11:20      Time 08:05

प्रतापगढ़, 20 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। जिले में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र में हुई है। सभी नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक बारात से लौट रहे थे। इसमें एक बोलेरो कार सवार सभी 14 लोगों की मृत्यु हो गई है। मृतकों में दो सगे भाई तथा सात बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। मौके पर रात में ही पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रमुख अधिकारी पहुंच गए। शवों को ट्रैक्टर से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुंडा कोतवाल ने बोलेरो सवार 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुंडा थाना क्षेत्र के चौसा जिरगापुर गांव के संतराम यादव के लड़के की बारात से जयमाल के बाद देर रात कुछ बाराती बोलेरो से लौट रहे थे। तभी देशराज इंदारा के पास दुर्घटना हो गई। रात करीब एक बजे देशराज इंदारा के पास खड़े ट्रक में उक्त बोलेरो पीछे से घुस गई। टक्कर इतना जोर से हुई कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज से आसपास के लोग घटना स्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
बोलेरो सवार सभी चौदह लोगों की मृत्यु की पुष्टि
कुंडा कोतवाल डी पी सिंह ने बोलेरो में बैठे सभी 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में सभी की पहचान कर ली गई है। घटना स्थल पर देर रात एसपी अनुराग आर्य भी पहुंच गए हैं। उधर हादसे की खबर बारात में पहुंची तो वर कन्या पक्ष में अफरा तफरी मच गई। कुंडा थाना क्षेत्र के चौसा जिरगापुर गांव में एक ही गांव के दो सगे भाई भी इस भीषण दुर्घटना के शिकार हो गए। इस गांव के श्री नाथ के बेटे दिनेश और नान भइया भी बोलेरो से लौट रहे थे। लौटते समय दिनेश ने घर वालों को फोन करके आने की सूचना भी दी थी कि वह कुछ ही देर में घर पहुंच रहा है। ऐसा ही इसी गांव के रहने वाले दिनेश कुमार के बेटे पवन और अमन के साथ भी हुआ, ये दोनों सगे भाई भी इस दुर्घटना में मौत के गाल में समा गए।
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी प्रतापगढ़

एसपी अनुराग आर्या घटना स्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने मृतकों के स्वजनों से बात की और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा। देर रात सभी 14 मृतकों के शवों को ट्रैक्टर से लादकर जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों में बबलू पुत्र रामनाथ निवासी जीरगापुर, दिनेश कुमार पुत्र श्रीनाथ, पवन कुमार पुत्र दिनेश कुमार, दयाराम पुत्र छोटेलाल, अमन कुमार पुत्र दिनेश कुमार, रामसमुझ पुत्र बैजनाथ, अंश पुत्र कमलेश, गौरव कुमार पुत्र राम मनोहर, नान भैया पुत्र श्रीनाथ, सचिन पुत्र राम समुझ, हिमांशु पुत्र राम भवन, मिथिलेश कुमार पुत्र दशरथ लाल, अभिमन्यु पुत्र रमेश चंद्र एवं बोलेरो चालक बड़े राम निवासी मानिकपुर हैं।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET