|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
जख्मी होने के बाद भी महिला ने लुटेरे को दबोचा
महिला से चेन खींचने की कोशिश करते पकड़ा गया लुटेरा, महिला पर किया हमला
Tags: Sitapur News,
Publised on : 2020:11:22      Time 21:55   Last  Update on  : 2020:11:22       Time Time 21:55

सीतापुर, 22  नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। नीलम सिंह की हिम्मत और और साहब की दाद आज सभी लोग दे रहे है। लुटरो ने नीलम की चेन खीची तो नीलम ने एक लुटेरो को दबोच लिया। बताया जाता है कि लुटेरो ने फायर भी किया लेकिन नीलम सिंह ने लुटेरो को नही छोड़ और ग्रामीणेां ने लुटेरे को पकड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पुछताछ कर रही है पुलिस का दावा है कि एक लुटेरा पकड़ा गया है और उससे पूछताछ कर अन्य लुटेरो को पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब हो कि रामकोट इलाके में खगेसियामऊ के पास बाइक सवार बदमाशों ने देवर संग जा रही महिला के गले से चेन खींचने के लिए बदमाश ने जैसे ही झपटटा मारा, महिला ने बदमाश को बाइक से खींच कर गिरा दिया। इस बीच महिला भी गिरी और बदमाश भी। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की, लेकिन इसके बाद भी महिला ने पकड़े गए बदमाश को नहीं छोड़ा। इस पर दूसरा भाग निकला। लेकिन एक बदमाश को बाइक, असलहा व लूटी गई चेन के साथ पकड़ लिया गया है। महोली कोतवाली इलाके के समौरा गांव निवासी नीलम सिंह (35) पत्नी रमेश पाल सिंह अपने देवर सनी सिंह के साथ जिला मुख्यालय से दवा लेकर बाइक से वापस जा रही थी। इस बीच जब यह लोग रामकोट इलाके में खगेशियामऊ के पास पीछे आए बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूटने के लिए चलती बाइक से महिला पर झपट्टा मार दिया। जैसी ही बदमाश ने महिला के गले में चेन पकड़ी, वैसे ही महिला ने हिम्मत जुटाते हुए बदमाश को पकड़ कर बाइक से खींच लिया। जिससे दोनों बाइकें गिर गईं। इस बीच पकड़े गए बदमाश के साथी ने फायरिंग भी की, लेकिन महिला ने पकड़े गए आरोपी को नहीं छोड़ा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी आग गए और पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी महिला को अस्पताल भेजा गया। पकड़े गए आरोपी का नाम पंकज बताया जा रहा है। उसके पास से लूटी गई चेन, बाइक व असलहा बरामद हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी पकड़ा जाएगा।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET