|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
सीतापुर का शिक्षिका हत्याकाण्डः पुलिस तलाश रही हत्या का राज
अनुपस्थिति दर्ज करने पर हत्या का कारण नहीं उतर रहा है पुलिस के गले, कई ऐंगल से जांच जारी
Tags: Sitapur News,
Publised on : 2020:11:22      Time 21:50   Last  Update on  : 2020:11:22       Time Time 21:50

सीतापुर, 22  नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। शिक्षिका आराधना राय का कत्ल अपने पीछे अनेकांे राज छोड़ गया हैं। प्रथम दृष्टया तो यही बताया जा रहा है कि आपसी विवाद बढ़ने पर आराधना के साथी अध्यापक ने ही उसको गोली से उड़ा दिया, लेकिन यह बात किसी को हजम नही हो रही है पुलिस भी इस मामले को कई एंग्गिलो से देखकर हकीकत की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। आराधना काण्ड को लेकन अनेको प्रकार की चर्चाएं की जा रही है। पुलिस उन चर्चाओं को आधार मानकर उनकी जांच करने में जुटी हुई है। गौरतलब हो कि आपसी विवाद में विगत शाम स्कूल में ही एक शिक्षक ने शिक्षिका की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना पकरिया गांव के प्राथमिक स्कूल में हुई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। करीब तीन घंटे में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से असलहा बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। लखनऊ के कुर्सी क्षेत्र की निवासी आराधना राय (35) पत्नी प्रदीप कुमार राय मौजूदा वक्त में जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापिका तैनात थी। आराधना की तैनाती 14 नवंबर 2015 में हुई थी। इसी स्कूल में सिधौली के शांति नगर निवासी अमित कौशल भी बतौर सहायक अध्यापक तैनात है। सूत्र बताते हैं कि आराधना व अमित कौशल के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। सूत्रों का दावा है कि दोनों के बीच विवाद को लेकर स्कूल की प्रधानाध्यापिका किरन मौर्या को भी जानकारी थी। प्रधानाध्यापिका ने इसकी सूचना बीएसए सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी दी थी। दोनों के बीच बिगड़े संबंधों और इसकी शिकायत को लेकर विभागीय जांच भी चल रही थी। शनिवार को बात बिगड़ गई। प्रधानाध्यापिका शनिवार को छुट्टी पर थी। शिक्षिका आराधना कुछ देर से स्कूल पहुंची। इस पर शिक्षक अमित कौशल ने आराधना की गैर हाजिरी लगा दी। जब शिक्षिका पहुंची तो उसने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका व अन्य विभागीय अधिकारियों को दी। शाम तीन बजे के बाद जब स्कूल बंद होने लगा, तभी अमित ने आराधना को दो गालियां मारकर हत्या कर दी। शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी आरपी सिंह, सीओ लहरपुर, एसओ रामकोट राय साहब द्विवेदी मौके पर पहुंचे। एसपी ने वारदात के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दीं। हत्या के तीन घंटे के भीतर हत्या आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।एसओ रायसाहब द्विवेदी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या आदि की धाराओं में केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। असलहा बरामद हो गया है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET