|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
अपर मुख्य सचिव सूचना के पद से अवनीश अवस्थी हटाए गए, नवनीत सहगल को अतिरिक्त प्रभार
Tags: Lucknow News
Publised on : 2020:10:01      Time 20:25    Last  Update on  : 2020:10:01      Time 20:25

लखनऊ, 01 अक्टूबर 2020, ( उ.प्र.समाचार सेवा )। अपर मुख्य सचिव सूचना विभाग के पद से अवनीश अवस्थी को हटा दिया गया है। उनकी जगह एक बार फिर से नवनीत सहगल को लाया गया है। सहगल को अपर मुख्य सचिव सूचना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सहगल इसके पहले मायावती और अखिलेश यादव की सरकार में भी सचिव और प्रमुख सचिव सूचना की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पत्रकारों में उनकी काफी लोकप्रियता है।

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से ही अवनीश अवस्थी सूचना विभाग का काम काज देख रहे थे। बाद में उन्हें गृह विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी गई थी। किन्तु इधर में मीडिया में चल रहीं सरकार विरोधी खबरों के चलते सरकार ने उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली है और एक बार फिर से नवनीत सहगल को ही विभाग सौंप दिया है। इसके अलावा संजय प्रसाद को सचिव सूचना बनाया गया है। श्री प्रसाद पहले सूचना निदेशक रह चुके हैं।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET